लम्बे समय बाद अपने बड़े भाई के साथ नजर आये महेंद्र सिंह धोनी, सामने आई तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी और बड़े भाई नरेंद्र और दोस्तों के साथ
महेंद्र सिंह धोनी अपने बड़े भाई नरेंद्र और दोस्तों के साथ

पूर्व भारतीय और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं जिसमें वो अपने बड़े भाई नरेंद सिंह धोनी और दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें धोनी के रांची वाले फार्म हाउस की हैं। इसमें धोनी की सफेद दाढ़ी बढ़ी हुई नजर आ रही हैं और उन्होंने जो कपड़े पहन रखे हैं उसमें वो काफी कूल नजर आ रहे हैं।

Ad

धोनी ने हाल ही अपनी कप्तानी में सीएसके को उनका आईपीएल का पांचवां ख़िताब जिताया था। फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेटों से रोमांचक जीत दर्ज की थी। इसके साथ चेन्नई ने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार टाइटल जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली।

शुक्रवार, 16 जून को धोनी के फैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें पूर्व दिग्गज कप्तान धोनी अपने भाई और दोस्तों संग पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि नरेंद अपने भाई माही से करीब दस साल बड़े हैं। सोशल मीडिया पर लगातार दावा किया जाता रहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी के उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी से रिश्ते अच्छे नहीं हैं, लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह इन तमाम अफवाहों को खारिज करने के लिए काफी हैं। तस्वीरों में धोनी सफेद दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं और उन्होंने कलरफुल कपड़े पहन रखे हैं।

Ad

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब धोनी के सफेद दाढ़ी वाले लुक ने फैंस के ध्यान को अपनी ओर आकर्षित किया है। इससे पहले आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले भी धोनी इसी तरह के लुक में नजर आये थे लेकिन सीजन के शुरू होने के बाद वह काफी फिट दिखे थे और दाढ़ी भी हटा दी थी।

आईपीएल के 16वें सीजन के खत्म होने के बाद हाल ही में धोनी ने मुंबई में अपने बाएं घुटने की सर्जरी करवाई है जो कि सफल रही थी। इन दिनों धोनी अपना पूरा समय परिवार और दोस्तों संग बिताने में व्यस्त हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications