महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 में विकेटकीपर के सबसे ज्यादा शिकार का विश्व रिकॉर्ड बनाया

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। धोनी (216, 144 कैच, 72 स्टंपिंग) ने आईपीएल 2018 के 56वें मैच के दौरान रविचंद्रन अश्विन का कैच पकड़ने के बाद पाकिस्तान के कामरान अकमल (215, 123 कैच, 92 स्टंपिंग) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा धोनी ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच का भी विश्व रिकॉर्ड बनाया और कुमार संगकारा (142) का रिकॉर्ड तोड़ा। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 291वें मैच में यह दोनों विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी20 क्रिकेट में धोनी अभी तक भारत, चेन्नई सुपरकिंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है। गौरतलब है कि टी20 के अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी धोनी के नाम विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार (78, 49 कैच, 29 स्टंपिंग) और सबसे ज्यादा कैच का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि स्टंपिंग के मामले में अभी तक उनके नाम रिकॉर्ड दर्ज़ नहीं हो पाया है और टी20 अंतरराष्ट्रीय और सभी तरह की टी20 क्रिकेट में यह रिकॉर्ड कामरान अकमल के नाम दर्ज है। कामरान अकमल ने टी20 अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट में 32 और सभी तरह की टी20 क्रिकेट में 92 स्टंपिंग किये हैं। इन दोनों मामलों में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। टी20 क्रिकेट में अगर सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपरों की बात करें तो टॉप पांच में धोनी और कामरान अकमल के बाद कुमार संगकारा (202), दिनेश कार्तिक (192) और दिनेश रामदीन (155) का नाम आता है। टी20 अंतरराष्ट्रीय की बात करें तो टॉप पांच में धोनी और कामरान अकमल (60) के बाद वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन (53), अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद (52) और बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम (50) का नाम आता है। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी और कुमार संगकारा के बाद दिनेश कार्तिक (139), कामरान अकमल (123) और दिनेश रामदीन (111) का नाम आता है। स्टंपिंग के मामले में कामरान अकमल और महेंद्र सिंह धोनी के बाद टॉप पांच में कुमार संगकारा (60), दिनेश कार्तिक (53) और जेम्स फ़ॉस्टर (46) का नाम आता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications