महेंद्र सिंह धोनी की भारतीय टीम में वापसी को लेकर पूर्व चयनकर्ता ने दिया बयान

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

बीसीसीआई की चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर एमएसके प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी की टीम में वापसी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एमएसके प्रसाद के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी को टीम में फिनिशर की भूमिका निभाने के बदले ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। प्रसाद के मुताबिक धोनी अगर ऊपर बल्लेबाजी करेंगे तो इससे भारतीय टीम को फायदा मिलेगा।

Ad

एमएसके प्रसाद ने Times Of India से बात करते हुए कहा," धोनी को फिनिशर के बदले मैं ऊपरी क्रम में खिलाऊंगा। मैं उन्हें 3 या 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने बोलूंगा और अगर पारी में सिर्फ 10 ओवर बचे हैं, तो मैं उन्हें बोलूंगा कि वह जैसे फिनिशर की तरह खेलते हैं, वैसे ही खेलें। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि धोनी के पास काफी ज्यादा अनुभव है, जो काफी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें - युवराज सिंह ने हरभजन सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी, महेंद्र सिंह धोनी का भी जिक्र

महेंद्र सिंह धोनी के लिए वापसी मुश्किल

एमएसके प्रसाद ने आगे कहा," फिलहाल भारतीय टीम में वापसी करना धोनी के लिए काफी मुश्किल है। उन्होंने लगभग 1 साल से क्रिकेट नहीं खेला है, इस वजह से उनके सामने काफी मुश्किल चुनौती है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि वह अभी भी काफी फिट हैं, लेकिन उम्र के साथ काफी चीज़ें बदलती हैं। वह 40 साल के होने वाले हैं। यह टीम मैनेजमेंट के ऊपर है कि वह धोनी को लेकर क्या रणनीति बनाती है।"

गौरतलब है कि तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी का आंकड़ा काफी बढ़िया रहा है। उन्होंने तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 46 पारियों में 2351 रन बनाये हैं। इसी वजह से अगर धोनी भारतीय टीम में वापसी करते हैं, तो उन्हें ऊपरी क्रम में खिलाने के बारे में विचार किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications