'वो इस तरह से नहीं जा सकते हैं...',एम एस धोनी के IPL से संन्यास को लेकर अंबाती रायडू ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

अंबाती रायडू ने एम एस धोनी को लेकर दी प्रतिक्रिया (Photo Credit - IPLT20)
अंबाती रायडू ने एम एस धोनी को लेकर दी प्रतिक्रिया (Photo Credit - IPLT20)

Ambati Rayudu on MS Dhoni Retirement : चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अंबाती रायडू ने एम एस धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि एम एस धोनी को अभी एक और सीजन खेलना चाहिए। रायडू के मुताबिक एम एस धोनी इस तरह से नहीं जा सकते हैं।

Ad

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ये मान बैठे हैं कि एम एस धोनी का सीएसके के लिए ये आखिरी मैच था। उन्हें लग रहा है कि धोनी अब आईपीएल में आगे नहीं खेलेंगे। दरअसल सीजन के आगाज से पहले ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल 2024 का सीजन एम एस धोनी के लिए उनका आखिरी सीजन हो सकता है। वैसे अभी तक धोनी ने इस बारे में कुछ भी ऐलान नहीं किया है लेकिन उनको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है कि वो कब क्या फैसला ले लेंगे। एम एस धोनी इस पूरे सीजन इंजरी के बावजूद खेले और इसी वजह से फैंस को लगता है कि आरसीबी के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी लीग मैच एम एस धोनी का भी आईपीएल में आखिरी लीग मैच था।

एम एस धोनी को एक और सीजन खेलकर IPL जीतना चाहिए - अंबाती रायडू

वहीं अंबाती रायडू के मुताबिक एम एस धोनी को इस तरह से संन्यास नहीं लेना चाहिए और अभी एक और सीजन सीएसके के लिए खेलना चाहिए। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा,

एम एस धोनी को एक और सीजन खेलना चाहिए। ये सीजन उनका आखिरी नहीं होना चाहिए। वो इस तरह से छोड़कर नहीं जा सकते हैं। उन्हें अगला सीजन खेलना चाहिए और आईपीएल जीतना चाहिए। उनके जैसा खिलाड़ी जेनरेशन में एक ही बार आता है और वो उनके जैसा इंसान भी मिलना मुश्किल है।

आपको बता दें कि सीएसके के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने एम एस धोनी के संन्यास की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि धोनी को लेकर अटकलें लगाना पागलपन है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही जानते हैं कि वह क्या करने जा रहे हैं। मुझे पता है कि इस साल मैंने उन्हें प्री-टूर्नामेंट कैंप से गेंद को हिट करते हुए देखा है। वह बहुत शानदार तरीके से खेल रहे हैं और वह खुद निर्णय लेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications