महेंद्र सिंह धोनी ने दिखाया बड़ा दिल, हो रही जमकर तारीफ

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

Ad

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के मैदान पर बड़े कामों से नाम कमाया है लेकिन मैदान से बाहर भी वही कैप्टन कूल वाला काम करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के लिए यूएई जाते समय अपनी बिजनेस क्लास की टिकट को इकोनोमी क्लास से बदल लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने खुद जाकर उस व्यक्ति से यह पेशकश की थी। टीम प्रबंधन ने महेंद्र सिंह धोनी को बिजनेस क्लास सीट उपलब्ध कराई थी।

महेंद्र सिंह धोनी ने जब देखा कि सपोर्ट स्टाफ का एक व्यक्ति इकोनोमी क्लास के टिकट पर यात्रा करते हुए तकलीफ में नजर आ रहा है। वह खुद गए और कहा कि आपकी टाँगे लम्बी है इसलिए आप मेरी सीट पर बैठ जाइए, मैं आपकी सीट पर बैठ जाऊँगा।

यह भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास के 3 सफलतम कप्तानों पर एक नजर

महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा दिल

महेंद्र सिंह धोनी के इस काम की तारीफ करते हुए जॉर्ज नामक व्यक्ति ने खुद एक वीडियो इस यात्रा का शेयर किया। उस व्यक्ति ने लिखा कि क्रिकेट में सब कुछ देखने वाला व्यक्ति कहे कि आपकी टाँगे बड़ी है, मेरी सीट पर बैठ जाइए। यह कप्तान मुझे हैरान करने में फेल नहीं हुआ।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

गौरतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल के लिए यूएई रवाना हो गई है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम के खिलाड़ी विशेष विमान से गए।चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस बार भी फेवरेट मानी जा रही है। महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। ऐसे में नजरें इन दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी पर भी काफी ज्यादा होगी। आईपीएल के लिए रवाना होने से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने एक सप्ताह का ट्रेनिंग कैम्प चेन्नई में रहकर ही किया था। बाकी ट्रेनिंग और अभ्यास यूएई में बायो सिक्योर्ड बबल में ही किया जाएगा। 19 सितम्बर से शुरू होने के बाद आईपीएल 10 नवम्बर को फाइनल मैच के साथ समाप्त होगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications