एमएस धोनी ने एक बार फिर पेश की दोस्ती की मिसाल, खास चीज करते हुए जीता सभी का दिल 

(Photo Courtesy: Twitter)
(Photo Courtesy: Twitter)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की दीवानगी पूरी दुनिया में है। फैंस धोनी को देखने और उनसे जुड़ी जानकारी पाने के लिए बेचैन रहते हैं। रिटायरमेंट के बाद आमतौर पर खिलाड़ियों की लोकप्रियता में कमी आती है लेकिन इस खिलाड़ी की लोकप्रियता पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी जिस बल्ले का इस्तेमाल करते नजर आए, उसमें कुछ ऐसा था जिसने सभी का दिल जीत लिया।

Ad

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच वह नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए दिखे। अपनी बल्लेबाजी के दौरान धोनी जिस बल्ले से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए उस पर स्पोर्ट्स दुकान प्राइम स्पोर्ट्स का लोगो लगा हुआ था। बता दें कि इस नाम से धोनी के दोस्त परमजीत सिंह की रांची में एक दुकान है। धोनी के बल्ले पर उनके दोस्त की दुकान के नाम वाला स्टीकर देख फैंस उनकी दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Ad

धोनी के हाथ में प्राइम स्पोर्ट्स का बल्ला देख फैंस यह सवाल कर रहे हैं कि क्या इस बार आगामी आईपीएल में कैप्टन कूल इसी स्टीकर लगे बल्ले के साथ उतरेंगे? अगर ऐसा हुआ तो इससे उनके दोस्त का बहुत बड़ा फायदा हो सकता है।

आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते हुए नजर आते हैं और उन्हें मैदान में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इन्तजार करते हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में धोनी ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया था। इस बार भी धोनी टीम को चैंपियन बनाने के इरादे से उतरेंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई आईपीएल में कैसा प्रदर्शन कर पाती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications