चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। इस टीम की लोकप्रियता काफी ज्यादा है और उससे बढ़कर टीम के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) की पॉपुलैरिटी है। उनको देखने के लिए फैंस हर जगह पहुंच जाते हैं। सीएसके की येलो आर्मी लगातार टीम को सपोर्ट करती है। वहीं आईपीएल के आगाज से पहले कप्तान धोनी खुद चेपॉक स्टेडियम की सीटों को येलो कलर में रंगते हुए नजर आए। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो स्प्रे के जरिए सीटों को कलर कर रहे हैं।चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम रही है। धोनी की अगुवाई में सीएसके चार बार आईपीएल का टाइटल जीत चुकी है। आगामी सीजन में फैंस और टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, 16वें सीजन में चेन्नई अपना पहला मैच गत विजेता चैंपियन गुजरात जायंट्स के खिलाफ 31 मार्च को उनके घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी।एमएस धोनी की अगर बात करें तो वो आईपीएल के पहले सीजन से ही इस मेगा लीग का हिस्सा बने हुए हैं। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने अब तक 234 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 39.20 की औसत से कुल 4978 रन बनाये हैं। ये रन धोनी ने 135.20 के स्ट्राइक रेट से बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं और नाबाद 84 रन धोनी का सर्वाधिक स्कोर है।एम एस धोनी ने सीटों को येलो कलर में किया पेंटएम एस धोनी के कारण चेन्नई सुपर किंग्स की लोकप्रियता काफी ज्यादा है और धोनी खुद सीएसके के रंग में हमेशा नजर आते हैं। इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब धोनी खुद चेपॉक स्टेडियम की सीटों को येलो कलर में पेंट करते हुए नजर आए। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सीटों को येलो कलर में पेंट कर रहे हैं।Chennai Super Kings@ChennaiIPL“𝑫𝒆𝒇𝒊𝒏𝒊𝒕𝒆𝒍𝒚 𝒍𝒐𝒐𝒌𝒊𝒏𝒈 𝒀𝒆𝒍𝒍𝒐𝒗𝒆”Anbuden Awaiting for April 3🦁87701310“𝑫𝒆𝒇𝒊𝒏𝒊𝒕𝒆𝒍𝒚 𝒍𝒐𝒐𝒌𝒊𝒏𝒈 𝒀𝒆𝒍𝒍𝒐𝒗𝒆”Anbuden Awaiting for April 3🦁💛 https://t.co/eKp2IzGHfmआपको बता दें कि फैंस ने एम एस धोनी के इस वीडियो पर काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दी हैं और चेपॉक में उनको खेलते देखने के लिए बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।