IPL 2024 के लिए MS Dhoni ने शुरू की तैयारियां, सामने आया खास वीडियो

IPL 2023: Qualifier 1 - Gujarat Titans v Chennai Super Kings
महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे आईपीएल 2024

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की दीवानगी पूरे देश में जमकर रहती है। फैंस अपने इस खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेचैन रहते हैं। खासतौर पर अगर धोनी का कोई क्रिकेट खेलते वीडियो सामने आ जाए तो फैंस की खुशी दोगुनी हो जाती है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान की एक ऐसे ही वीडियो सामने आई है, जिसमें वह बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं और आईपीएल 2024 के लिए अपनी तैयारियों के शुरू होने का संकेत दे दिया।

Ad

हाल ही में ऋषभ पंत की बहन की सगाई से रांची लौटे महेंद्र सिंह धोनी ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें यह कहा जा रहा था कि धोनी आईपीएल 2024 अपनी फिटनेस के कारण नहीं खेलेंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आई है, उसमें धोनी रांची में बल्लेबाजी की जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Ad

एमएस धोनी के बल्लेबाजी प्रैक्टिस का यह वीडियो देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। फैंस यह वीडियो देख अब आश्वस्त नजर आ रहे हैं कि उनका पसंदीदा कप्तान और खिलाड़ी इस बार भी आईपीएल में अपने बल्ले का जौहर दिखाते नजर आएगा। फैंस धोनी के इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अपनी प्रतिक्रियाओं के जरिए वे आईपीएल 2024 में धोनी के सामने गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज को सावधान कर रहे हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के दौरान धोनी को घुटने में चोट लगी थी। वह पूरा सीजन चोटिल घुटने के साथ खेलते हुए नजर आए थे। चोटिल होने के बाद भी धोनी ने अपने अनुभव का जादू दिखाया था और अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया था।

वहीं, आईपीएल के बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी भी कराई थी। इस सर्जरी के कारण ही ऐसा माना जा रहा था कि धोनी आईपीएल 2024 में शायद न खेलें लेकिन अब उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications