महेंद्र सिंह धोनी ने कोरोना टेस्ट कराया था जिसका रिजल्ट आ गया है। महेंद्र सिंह धोनी को टीम से जुड़ना है इसलिए उन्होंने टेस्ट कराया था। रांची स्थित फ़ार्म हाउस से महेंद्र सिंह धोनी ने अपना सैम्पल दिया था। बुधवार को सैम्पल देने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट परिणाम गुरुवार को आने की उम्मीद थी और अब यह नेगेटिव आया है।चेन्नई में आईपीएल के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी एकत्रित होंगे। महेंद्र सिंह धोनी भी वहां जाएंगे। खबरों के अनुसार टीम अगले सप्ताह के बाद यूएई के लिए रवाना हो सकती है। इसको ध्यान में रखते ही महेंद्र सिंह धोनी का कोरोना टेस्ट कराया गया था।यह भी पढ़ें: आईपीएल में 3 सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज
महेंद्र सिंह धोनी जुड़ेंगे टीम से
कोरोनाकाल के दौरान कई बार देखा गया था जब महेंद्र सिंह धोनी रांची स्थित अपने फ़ार्म हाउस में दिखे। कोरोना टेस्ट भी उन्होंने वहीँ से कराया। धोनी की पत्नी साक्षी ने कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किये थे। आईपीएल से पहले धोनी का एक नया लुक भी नजर आया है जिनमें उनके बाल एकदम छोटे हैं।
पिछले एक्स साल से महेंद्र सिंह धोनी ने किसी भी तरह का प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। इंग्लैंड में पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के बाद से महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से दूर हैं। आईपीएल में एक बार फिर फैन्स को उनके बड़े शॉट देखने को मिलेंगे। आईपीएल का आगाज भी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच से ही होगा।
आईपीएल का पूरा कार्यक्रम फिलहाल नहीं आया है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम से उम्मीदें सबसे ज्यादा हर साल रहती है। देखना होगा अनुभव और युवा प्रतिभाओं के मिश्रण वाली इस टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।
बीसीसीआई ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आईपीएल में कड़े नियम लागू किये हैं। हर खिलाड़ी को बायो सिक्योर्ड बबल में ही रहना होगा। इसके अलावा भी कई अन्य सख्त नियम बने हैं।
Published 13 Aug 2020, 20:23 IST