भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जितने कूल मैदान पर दिखाई देते हैं, उतने ही कूल वो मैदान के बाहर भी रहते हैं। धोनी शुरू से ही अपने शांत और दोस्ताना स्वभाव को लेकर फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं। इस बीच उनका एक और दिल जीतने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।आईपीएल 2023 (IPL 2023) के खत्म होने के बाद से धोनी अपने शहर रांची में परिवार के साथ पूरा समय व्यतीत कर रहे हैं। बाएं घुटने की सर्जरी करवाने के बाद धोनी अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। इसके लिए वह निरंतर रांची के अपने घरेलू स्टेडियम में वर्कआउट करने के लिए जाते रहते हैं। सोशल मीडिया पर पिछले दिनों उनके कई वीडियो वायरल हुए थे जिसमें वो अपनी विंटेज कारों को ड्राइव करते दिखाई दिए थे।गुरुवार को भी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी अपने एक दोस्त के साथ ड्राइव पर निकले थे। इस दौरान उनके कुछ फैंस ने उन्हें रोक कर सेल्फी लेने का आग्रह किया। धोनी ने भी फैंस का दिल नहीं तोड़ा और अपनी कार रोड के किनारे रोक कर उनके साथ कुछ देर बातचीत की। इस दौरान दोनों लड़कों ने धोनी के साथ सेल्फी भी ली। धोनी के फैन ने इस वाकये के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।आप भी देखें यह वीडियो: View this post on Instagram Instagram Postबता दें कि वीडियो में धोनी सफेद रंग की टी-शर्ट और प्रिंटेड पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वह अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक में काफी कूल दिख रहे थे।गौरतलब है कि एमएस धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। यही वजह है कि फैंस को उनकी अपडेट के बारे में पता नहीं चलता। धोनी के बारे में जब भी कोई अपडेट सामने आती है तो वह तुरंत चर्चा में आ जाती है। बहरहाल, फैंस को अब आईपीएल 2024 का इंतजार है, क्योंकि उन्हें पूरी उम्मीद है कि धोनी एक और सीजन खेलेंगे।