महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो डालते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया और संन्यास की घोषणा भी कर दी। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए कप्तानी के अलावा बेस्ट फिनिशर की भूमिका भी निभाई

बतौर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन विकेट के पीछे और बल्लेबाजी के दौरान बेहतरीन रहा। 90 टेस्ट में महेंद्र सिंह धोनी के नाम 4876 रन है। इसके अलावा वनडे में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 350 मैचों में 10773 रन बनाए। टी20 क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने 98 मैचों में 1617 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे टेस्ट में 256 कैच और 38 स्टंपिंग किये। इसके अलावा वनडे में 321 कैच और 123 स्टंपिंग तथा टी20 में 57 कैच और 34 स्टंपिंग किए।

महेंद्र सिंह धोनी रहे सबसे सफलतम भारतीय कप्तान

भारतीय टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने तीनों प्रारूप में कप्तानी की। इस दौरान उनकी सबसे ज्यादा शानदार सफलता वनडे प्रारूप में रही। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 27 में उन्हें जीत मिली। इसके अलावा 199 वनडे में कप्तानी के दौरान भारत को 110 में जीत मिली। टी20 क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 72 मैचों में कप्तानी की और 41 में जीत मिली। महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में भारत ने वनडे और टी20 विश्वकप के अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी में भी जीत हासिल की। विराट कोहली को कप्तानी सौंपने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने खुद पीछे हटने का निर्णय लिया।

पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद से धोनी को किसी भी स्तर के क्रिकेट में नहीं देखा गया। इसके बाद उनके संन्यास की अटकलें भी हर दिन लगाई जाती रही। चेन्नई पहुंचकर आईपीएल टीम के दोस्तों से मिलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लेने की घोषणा की है। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं और उनका योगदान अमूल्य है। फैन्स उनके खेल को हमेशा मिस भी करेंगे।

Quick Links