भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली तीसरे नंबर पर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर भले ही काफी सारी अटकलें लगाई गई हों लेकिन एक ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि महेंद्र सिंह धोनी देश के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और वर्तमान कप्तान विराट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। YouGov ने 4 मिलियन से ज्यादा लोगों पर ये सर्वे किया। जिसमें पता चला कि खिलाड़ियों में धोनी को सबसे ज्यादा लोग पसंद करते हैं। केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही उनसे आगे हैं, बाकी सभी लोग उनसे काफी पीछे हैं। सर्वे में धोनी को 7.7 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया, जबकि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 6.8 प्रतिशत वोट मिले। वहीं भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी विराट कोहली को महज 4.5 प्रतिशत लोगों ने ही अपना वोट दिया। महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये एक काफी बड़ी उपलब्धि है। 2004 में उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। शुरुआत के कुछ मैचों में असफल रहने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 का टी20 विश्व कप जीता, उसके बाद 2011 में 50 ओवरों का क्रिकेट विश्व कप अपने नाम किया और फिर 2013 में उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी भारत को दिलाई। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में वो 10 हजार रन भी बना चुके हैं और ऐसा करने वाले वो सिर्फ चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी ने ना केवल अपने खेल से क्रिकेट के मैदान पर कई कीर्तिमान स्थापित किए बल्कि अपने शांत स्वभाव से भी लोगों का दिल जीता। हार हो या जीत हर परिस्थिति में उनके चेहरे पर एक ही तरह का भाव रहता है। यही वजह है कि लोग पता नहीं लगा पाते हैं कि धोनी दबाव में हैं या नहीं। उनकी लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह उनकी सादगी है जो अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications