MS Dhoni vs Rinku Singh : 31 टी20 मैचों के बाद किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? देखें दोनों के जबरदस्त आंकड़े

एमएस धोनी और रिंकू सिंह
एमएस धोनी और रिंकू सिंह

MS Dhoni vs Rinku Singh Stats after 31 T20I: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की गिनती टी20 फॉर्मेट के सबसे सफल फिनिशर्स में होती थी। मौजूदा समय में युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भी इस कैटेगरी में शामिल हो गए हैं। बाएं हाथ का ये युवा बल्लेबाज जिस अंदाज में बल्लेबाजी करता है, उसे फैंस काफी पसंद करते हैं।

Ad

2007 में अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताने वाले धोनी ने इस फॉर्मेट में अपना पहला मैच 2006 में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेला था। धोनी ने 98 टी20 मैचों में 37.60 की औसत से 1,617 रन बनाए, जिसमें दो अर्द्धशतक शामिल हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 56 रन रहा।

रिंकू सिंह की बात करें, तो भारतीय टीम में उनकी एंट्री आईपीएल के जरिए हुई। IPL 2023 में बल्ले से धमाल मचाने के बाद रिंकू को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल होने का मौका मिला था। उन्होंने अपना टी20 डेब्यू 2023 में आयरलैंड के खिलाफ किया था।

रिंकू सिंह, धोनी की तरह ही भारतीय टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि धोनी और रिंकू ने अपने पहले 31 टी20 मैचों में कैसा प्रदर्शन किया।

31 टी20 मैचों के बाद एमएस धोनी और रिंकू सिंह में से किसने बनाए ज्यादा रन?

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने 31 मैचों में 46.09 की औसत और 165.14 की स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे में उनके निराशाजनक प्रदर्शन के कारण उनकी औसत में थोड़ी गिरावट आई है। प्रोटियाज दौरे पर रिंकू 3 मैचों में सिर्फ 28 रन बना पाए थे। रिंकू अपने टी20 करियर में अब तक 3 अर्धशतक लगा चुके हैं और उनका अधिकतम स्कोर 69* रन है।

एमएस धोनी

अपने टी20 करियर में इस समय तक एमएस धोनी ने 28.89 की औसत और 110.02 के स्ट्राइक रेट से 549 रन बनाए थे। हालांकि, इस दौरान धोनी के बल्ले से कोई भी फिफ्टी नहीं आई थी। 2007 में भारतीय टीम को खिताबी जीत दिलाने के बाद धोनी ने 2009 और 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी की थी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications