Mahendra Singh Dhoni Wife Sakshi Singh post video on instagram: आज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मैरिज एनिवर्सरी हैं। 14 साल पहले गुपचुप तरीके से महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी से शादी रचाई थी। साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी ने दो साल तक एक दूसरे को डेट किया था। उसके बाद 2010 में करीबी दोस्त और रिश्तेदारों की उपस्थिती में शादी की थी।महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। जहां साक्षी के इंस्टाग्राम पर 6.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं वहीं महेंद्र सिंह धोनी के 48.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसी कड़ी में साक्षी और धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उनके फैंस प्यार के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियोमहेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है। हैस्टैग हैप्पी मैरिडलाइफ।वीडियो में आप देख सकते हैं कि साक्षी आगे- आगे चल रही हैं। और धोनी उनके ऊपर फूल बरसा रहे हैं। वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं इस वीडियो पर उनके फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट कर लिखा कि "वाह क्या जोड़ी हैं कितने प्यारे लग रहे हैं आप दोनों एक साथ।" एक अन्य ने लिखा कि "वाह धोनी भाई वाह लगे रहो ऐसे ही बहुत सुंदर।" एक अन्य ने लिखा कि "हम लोगों के टाइम पर ऐसे पति कहां चले जाते हैं हमारे पति ऐसे क्यूं नहीं हैं।" View this post on Instagram Instagram Postसाक्षी और धोनी दोनो बचपन के दोस्तसाक्षी-धोनी दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद ही पसंद आती हैं। या यूं कहें कि लोगों की यह फेवरेट जोड़ी है। लेकिन शायद ही आपको पता हो कि साक्षी और धोनी एक-दूसरे के बचपन के दोस्त हैं। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के पिता एक साथ रांची की 'MECON' कंपनी में एक साथ काम करते थे। जी हां धोनी-साक्षी एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। इतना ही नहीं धोनी और साक्षी भी रांची में एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। लेकिन कुछ समय बाद साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया। साक्षी और माही एक दूसरे अलग हो गए। फिर उसके बाद दोनों का कोई संपर्क नहीं था, लेकिन कहते हैं ना किस्मत से बड़ा कुछ नहीं होता और ये दोनों फिर से मिले। जहां से इनके बीच प्यार का सिलसिला हुआ था।