कप्तानी छोड़ने के बाद एमएस धोनी बेहतर खिलाड़ी बन गए हैं : सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी हटने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी बेहतर मैच विनर खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी के हमेशा से समर्थकों में से एक रहे गांगुली ने कहा कि किसी बात की चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धोनी का खेल अच्छा हो रहा है और वो आगामी समय में टीम के तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। गांगुली के हवाले से इंडिया टुडे ने कहा, 'एक कप्तान आपको अलग तरह से देखता है जैसा कि आप अपने आप को नहीं देखते। आपको ऐसे कप्तान की जरुरत होती है जो आपको बढ़ावा दे। एमएस धोनी कप्तानी छोड़ने के बाद बेहतर खिलाड़ी बने हैं। ऊपरीक्रम में उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए भेजने से टीम को फायदा मिलेगा।' पिछले कुछ दिनों से गांगुली सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं क्योंकि उन्होंने धोनी के बारे में कहा था कि एमएस चैंपियन वन-डे खिलाड़ी हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट के लिए वह उपयुक्त नहीं हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में धोनी के नाम सिर्फ एक अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक दर्ज है। हालांकि, गांगुली को अपने बयान के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा क्योंकि धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच विजयी अर्धशतक बनाया था। मगर प्रिंस ऑफ़ कोलकाता ने अपनी आलोचनाओं पर ज्यादा ध्यान नहीं देना सही समझा। यह भी पढ़ें : सौरव गांगुली ने इस सत्र की फैंटेसी टीम का चयन किया कैब अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के धोनी पर से कप्तानी की जिम्मेदारी हटाना अच्छा फैसला रहा और यही वजह है कि वह भारतीय क्रिकेट को अपनी शानदार सेवाएं दे सकते हैं। धोनी मौजूदा आईपीएल में काफी सुर्खियां बंटोर रहे हैं क्योंकि सीजन की शुरुआत से पहले उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तानी से हटा दिया गया। फिर स्टीव स्मिथ ने शुरुआती मैचों में मैच विजयी पारी खेली, जिसके बाद हर्ष गोयनका ने धोनी पर तंज भी कसा। हालांकि, धोनी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं और इसका जवाब भी उन्होंने बल्ले से दिया। धोनी पुणे की तरफ से ऊपरीक्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे और टीम को सुखद परिणाम दिए। आईपीएल ख़त्म होने के कुछ दिनों के बाद चैंपियंस ट्रॉफी होना है, ऐसे में धोनी का बल्ले से प्रदर्शन काफी मायने रखेगा और यही गांगुली का बयान महत्व रखता है। फिट धोनी टीम इंडिया के मध्यक्रम को बल दे सकते हैं क्योंकि उनके पास काफी अनुभव है। वह भारतीय टीम के मैच विजयी खिलाड़ी बन सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications