सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी करेंगे महेंद्र सिंह धोनी

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी करेंगे। झारखंड का 5 फरवरी को बंगाल के खिलाफ मैच होगा, जिसमें धोनी एक बार फिर कप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। भारतीय टीम को आईपीएल से पहले अब एक भी सीमित ओवरों का मैच नहीं खेलना है, जिसे देखते हुए धोनी के फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है कि वह अपने चहेते क्रिकेटर को जल्द ही मैदान पर खेलते देख सकेंगे। धोनी का इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में शानदार प्रदर्शन रहा है। वह पहले वन- डे में सफल नहीं रहे थे, लेकिन दूसरे वन-डे में उन्होंने 134 रन की शानदार पारी खेली थी। महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श साबित होंगे और वह अपने अनुभव युवाओं से बांटकर उन्हें अच्छा खिलाड़ी बनने में मदद करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी के जुड़ने की अच्छी खबर के बीच झारखंड के लिए एक चिंताजनक बात भी है। उसके स्टार खिलाड़ी इशान किशन, इशांक जग्गी और शाहबाज नदीम भारत 'ए' की टीम में शामिल होने की वजह से झारखंड टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। भारत 'ए' को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। इसके बाद बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगी। झारखंड को महत्वपूर्ण टी20 टूर्नामेंट में अपने स्टार खिलाड़ियों की कमी खलेगी, लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर दबाव को झेलने की जिम्मेदारी होगी। झारखंड का रणजी ट्रॉफी सत्र बेहद शानदार रहा है और उसे उम्मीद होगी कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह इसे बरक़रार रखे। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच बैंगलोर में 1 फरवरी को खेला जाएगा, जिसके बाद धोनी झारखंड टीम के साथ जुड़ेंगे। धोनी का मौजूदा टी20 सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और वह घरेलू टूर्नामेंट में खेलकर इसे जरुर सुधारना चाहेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications