कुछ बड़ा धमाका करने जा रहे धोनी? कल लाइव आकर करेंगे ऐलान

India & New Zealand Net Sessions
नेट प्रैक्टिस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कल कुछ बड़ा करने जा रहे हैं। धोनी को सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते नहीं देखा जाता। वो ऐसे शख्स हैं जो आमतौर पर निजी जीवन जीते हैं और मैदान के बाहर लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसा पोस्ट किया है जिससे फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

Ad

दरअसल, धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो कल यानी 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आएंगे और कुछ न्यूज शेयर करेंगे। ज्यादातर सोशल मीडिया से दूर रहने वाले धोनी की लाइव आने की खबर उनके फैंस को काफी आश्चर्यचकित कर रही है और उन्हें लग रहा है कि कल जरूर कुछ बड़ा होने वाला है। एमएस धोनी ने लिखा,

"मैं आपके साथ एक खबर साझा करूंगा।मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकर ये जानकारी दूंगा। आशा करता हूं कि आप सब वहां होंगे "
Ad

धोनी ने इंस्टाग्राम पर जनवरी 2021 के बाद से पर कोई पोस्ट नहीं किया है। फेसबुक पर भी उनके ज्यादातर पोस्ट प्रमोशन के ही होते हैं। ऐसे में उनके लाइव आने की खबर से फैंस काफी उत्साहित हैं और तमाम तरह की अटकलें भी लगा रहे हैं।

कुछ का कहना है कि वो अपनी आईपीएल टीम चेन्नई से जुड़ी कोई जानकारी देने वाले हैं। हालांकि कई लोग यह भी कह रहे हैं कि यह किसी ब्रांड प्रमोशन का हिस्सा है। आखिर धोनी क्या खबर देने वाले हैं इसका पता तो कल 2 बजे ही चलेगा।

बता दें, धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। कप्तान के तौर पर उनके पास 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 विश्वकप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी है। विकेटकीपर के तौर पर वो दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट करने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने 538 मैचों में 829 बार बल्लेबाजों को आउट किया है। धोनी ने 30 दिसंबर 2014 को टेस्ट क्रिकेट से और 15 अगस्त 2020 को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए टी20 और वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications