महेंद्र सिंह धोनी दुबई में खोलेंगे क्रिकेट अकादमी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है। इसे आगे भी जारी रखने की चाह में माही अब दुबई में क्रिकेट अकादमी खोलेंगे। खबरों के मुताबिक़ महेंद्र सिंह धोनी ने इन बातों पर मुहर लगाई है। धोनी पैसिफिक स्पोर्ट्स क्लब से जुड़े हैं और उनके साथ इस अकादमी का करार हुआ है। गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है।

Ad

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह, वीरेंदर सहवाग और हरभजन सिंह पहले से ही क्रिकेट अकादमी स्थापक खिलाडियों में हैं। माही ऐसा करके इस सूची में शामिल हो जाएंगे।

पैसिफिक वेंचर्स के परवेज खान ने करार की घोषणा करते हुए कहा कि अकादमी का नाम महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट अकादमी रखा जाएगा। सभी अधिकार पैसिफिक वेंचर्स क्लब के पास सुरक्षित रहेंगे और माही इसके ब्रांड एम्बेसडर रहेंगे। दुबई के अलावा महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट अकादमी गल्फ के अन्य देशों और यूके में भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का कार्य करेगी और वहां भी खुलेगी।

गौरतलब है कि कई अन्य क्रिकेटरों ने भी इस तरह के कार्य किये हैं, इनमें वीरेंदर सहवाग ने अपनी सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के अलावा क्रिकेट अकादमी भी खोली है। हरभजन सिंह और युवराज सिंह भी क्रिकेट अकादमी स्थापित कर चुके हैं। भारतीय टीम के कप्तानी पद से अचानक इस्तीफ़ा देने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने यह फैसला भी फैन्स को एकदम बताया है। उन्हें अकस्मात निर्णय लेने के लिए जाना जाता है, फिर चाहे वो मैदान के अंदर हो या मैदान से बाहर। धोनी कोई भी कार्य करने में पीछे नहीं हटते।

भारतीय टीम वन-डे सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। धोनी भी टीम का हिस्सा हैं और उन्हें वहां 17 तारीख को जाना है। इससे पहले टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 3-0 से हरा दिया था। धोनी टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं, लिहाजा वे वन-डे सीरीज के लिए अब जाएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications