महेंद्र सिंह धोनी 2023 का विश्वकप खेलेंगे : माइकल क्लार्क

एमएस धोनी ने हाल ही में चेन्नई वनडे में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में उम्दा प्रदर्शन किया। उनके उम्दा प्रदर्शन को लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें 2019 विश्व कप में खेलने की अटकलों को ख़ारिज करते हुए, उन्हें विश्व कप खेलता देखने की इच्छा जाहिर की है। भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने धोनी को विश्व कप 2019 के लिए सबसे अहम ख़िलाड़ी माना है, तो पूर्व ऑस्ट्रलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने धोनी को न केवल 2019, बल्कि उसमे 4 साल और बढ़ाते हुए उन्हें 2023 विश्व कप खेलने की सलाह दी है।

Ad

विश्वकप 2015 में ऑस्ट्रेलिया टीम को अपने नेतृत्व में विश्वकप जिताने वाले माइकल क्लार्क ने धोनी को लेकर कहा, "यह आप मुझसे तो न ही पूछे कि उन्हें 2019 विश्व कप में खेलना चाहिए या नहीं, बल्कि वह 2023 का विश्व कप भी खेलेंगे। हालांकि 2023 विश्व कप का सफ़र लम्बा जरुर है लेकिन जिस तरह की फॉर्म और फिटनेस में धोनी वर्तमान समय में है, तो बिना आश्चर्य के वह 2023 विश्व कप भी खेल सकते हैं।"

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायर्मेंट और टीम में बने रहने को लेकर कुछ महीनों पहले चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने कहा था कि अगर एमएस धोनी को 2019 विश्वकप टीम में बना रहना है, तो उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्हें टीम में ऑटोमेटिक चयन के जरिए नहीं चुना जायेगा। बहराल एमएस धोनी ने श्रीलंका दौरे और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन कर अपने बल्ले से आलोचकों को जवाब दे दिया है। धोनी ने श्रीलंका दौरे पर 5 वनडे मैच में बिना आउट हुए 162 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टीम के लिए 79 रनों की अहम पारी खेल, टीम की जीत में योगदान दिया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications