महेंद्र सिंह धोनीमहेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने आने वाले सालों में आईपीएल (IPL) में खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) का प्रदर्शन इस साल काफी खराब रहा और टीम को प्लेऑफ़ से बाहर होना पड़ा। इस सीजन अंतिम मैच के लिए चेन्नई की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर उतरी। चेन्नई के लिए अगले साल आईपीएल खेलने को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हाँ मैं खेलूँगा।किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से जब पूछा गया कि क्या येलो जर्सी यानी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए यह आपका आखिरी मैच है। इस पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि निश्चित रूप से नहीं। इस बयान से महेंद्र सिंह धोनी ने स्पष्ट संदेश दिया कि वह अगले साल चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलेंगे।महेंद्र सिंह धोनी नहीं दिखा पाए कमालइस साल आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान अपना कमाल दिखाने में नाकाम रहे। महेंद्र सिंह धोनी के पास क्षमतावान टीम थी लेकिन सही समय पर किसी का भी प्रदर्शन उच्च स्तरीय नहीं रहा। दूसरी बात यह भी कह सकते हैं कि सुरेश रैना और हरभजन सिंह दोनों की कमी चेन्नई की टीम को खली होगी।Definitely Not 🥳🔥..#MSDhoni @msdhoni pic.twitter.com/8bWdNrtUeS— DhoniGifs ™ (@DhoniGifs) November 1, 2020चेन्नई सुपरकिंग्स वह टीम है जिसने हर साल बेहतरीन खेल दिखाते हुए आईपीएल के प्लेऑफ़ राउंड में जगह बनाई। चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ आईपीएल इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब टीम प्लेऑफ़ से पहले ही बाहर हो गई; पिछले दो साल से सीएसके की टीम फाइनल खेल रही थी जिसमें हैदराबाद को उन्होंने हराया और मुंबई से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।महेंद्र सिंह धोनी काप्रदर्शन बल्ले से भी ज्यादा ख़ास नहीं रहा। इस साल उनके लिए कुछ भी सही घटित नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वह पहले ही संन्यास ले चुके हैं। देखना होगा अगले साल चेन्नई की टीम में क्या बदलाव होते हैं।