भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत को दूसरा विश्वकप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं और भारतीय फौज के साथ जम्मू-कश्मीर में अपने दिन गुजार रहे हैं। उन्होंने 31 जुलाई को भारतीय फौज ज्वाइन की थी और वह आगामी 15 अगस्त तक वहां पर अपनी सेवाएं देंगें।एमएस धोनी अपनी सैन्य ड्यूटी तो कर ही रहे हैं, इसके साथ ही उन्हें अपनी बटालियन के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए भी देखा गया। वहीं अब सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह हाथ में माइक लिए एक प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म के एक गाने के कुछ बोल गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं।How pleasing is this! 😍❤️#MSDhoni pic.twitter.com/0gasXKRZXc— Rea Dubey (@readubey) August 3, 2019धोनी इस वीडियो में मशहूर फिल्म ‘कभी-कभी’ का ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ यह गीत गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। जिस पर उनके सामने बैठे भारतीय फौज के सिपाही भी उनका उत्साह बढ़ाते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है, लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी के इस अंदाज को भी काफी पसंद कर रहे हैं।यह भी पढ़ें : Hindi Cricket News : देश के प्रति समर्पण की भावना को लेकर शेल्डन कॉटरेल ने एम एस धोनी को किया सैल्यूटले. कर्नल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों जम्मू-कश्मीर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह 15 अगस्त तक अपनी 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ रहेंगे और सैनिकों के साथ गश्ती, रखवाली और पोस्ट ड्यूटी करेंगे। गौरतलब हो कि एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है, तो वहीं धोनी ने इस दौरे के बजाए भारतीय सेना के साथ समय व्यतीत करने का फैसला लिया था।Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।