MCC ने एमएस धोनी समेत पांच दिग्गज भारतीय को दिया बड़ा सम्मान, खास लिस्ट का बने हिस्सा 

एमएस धोनी और युवराज सिंह को MCC ने किया सम्मानित
एमएस धोनी और युवराज सिंह को MCC ने किया सम्मानित

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने 19 नए नामों को लाइफ मेम्बरशिप का हिस्सा बनाया हैं। इसमें आठ टेस्ट खेलने वाले देशों से पुरुष और महिला खिलाड़ियों को मिलकार कुल 17 नाम शामिल हैं, जबकि दो ऐसे सदस्यों को भी सम्मानित किया गया है, जिनका क्रिकेट में योगदान नहीं है। सम्मानित किये गए सदस्यों में भारत के भी पांच दिग्गज शामिल हैं। इन नामों में पूर्व भारतीय एमएस धोनी, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मिताली राज और झूलन गोस्वामी का नाम शामिल है।

इस साल की सूची में भारत और इंग्लैंड के पांच पूर्व खिलाड़ियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शामिल हैं।

एमसीसी के मुख्य कार्यकारी और सचिव गाइ लैवेंडर ने कहा,

हम एमसीसी के मानद लाइफ मेम्बरशिप के अपने नए समूह की घोषणा करने में सक्षम होने के लिए रोमांचित हैं, क्योंकि हम नए अंतरराष्ट्रीय समर की तैयारी कर रहे हैं। आज जिन नामों की घोषणा की गई है, वे आधुनिक समय के कुछ महानतम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, और अब हमें उन्हें हमारे क्लब के मूल्यवान सदस्यों के रूप में गिनने का सौभाग्य मिला है।

महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह दोनों भारतीय टीम के अभिन्न अंग थे, जिसने 2007 आईसीसी पुरुष वर्ल्ड टी20 और 2011 आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप जीता, और सुरेश रैना ने 13 साल के करियर में 5,500 से अधिक वनडे रन बनाए और वह भी वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे।

वहीं मिताली राज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज हैं, जबकि उनकी साथी झूलन वनडे की सबसे सफल गेंदबाज हैं और उनके नाम सबसे ज्यादा विकेट दर्ज हैं।

MCC की लाइफ मेम्बरशिप में शामिल किये गए नए खिलाड़ी

मेरिसा एगुइलेरा - वेस्टइंडीज (2008-2019)

एमएस धोनी - भारत (2004-2019)

झूलन गोस्वामी - भारत (2002-2022)

जेनी गन - इंग्लैंड (2004-2019)

मोहम्मद हफीज - पाकिस्तान (2003-2021)

रेचल हेन्स - ऑस्ट्रेलिया (2009-2022)

लौरा मार्श - इंग्लैंड (2006-2019)

इयोन मोर्गन- इंग्लैंड (2006-2022)

मशरफे मुर्तजा - बांग्लादेश (2001-2020)

केविन पीटरसन - इंग्लैंड (2005-2014)

सुरेश रैना – भारत (2005-2018)

मिताली राज – भारत (1999-2022)

एमी सैदरवेट- न्यूजीलैंड (2007-2022)

युवराज सिंह - भारत (2000-2017)

आन्या श्रबसोल - इंग्लैंड (2008-2022)

डेल स्टेन - दक्षिण अफ्रीका (2004-2020)

रॉस टेलर - न्यूजीलैंड (2006-2022)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment