महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने बताया जान को खतरा, की आर्म्स लाइसेंस की माँग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने आर्म्स लाइसेंस की मांग की है। साक्षी ने कहा कि वो ज्यादातर समय घर में अकेली रहती हैं और इस स्थिति में उनकी जान को खतरा बना रहता है। साक्षी ने पिस्टल या फिर 0.32 रिवॉल्वर के लिए आवेदन दिया है। आपको बता दें कि करीब नौ साल पहले महेंद्र सिंह धोनी ने भी लाइसेंसी पिस्टल खरीदी थी, जिसके लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। साक्षी ने आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन देते हुए कहा कि वो घर में ज्यादातर समय अकेले रहती हैं और धोनी के घर से बाहर रहने के दौरान निजी कार्यों के लिए उन्हें अकेले घर से बाहर भी जाना पड़ जाता है। लिहाजा उन्हें जल्द से जल्द हथियार खरीदने का लाइसेंस दिए जाने की मांग की है। साक्षी ने लाइसेंस के लिए रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया था जिसे आगे की कार्रवाई के लिए अरगोड़ा थाना भेज दिया गया। कानूनी जांच के बाद पता चला कि साक्षी के खिलाफ कोई केस नहीं चल रहा है, तो उनके आवेदन को डीएसपी विकास पांडे के पास भेज दिया गया था। अब उनका आवेदन एसएसपी कार्यालय तक पहुंच चुका है। देखना होगा कि साक्षी की लाइसेंस की अर्जी स्वीकार होने में कितना वक़्त लगेगा। बता दें कि धोनी ने कुछ समय पहले ही रांची के दलदली स्थित फार्म हाउस में रहना शुरू किया है, इससे पहले वे रांची के ही हरमु आवासीय कॉलोनी में रहा करते थे। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद 2010 में वैवाहिक जीवन की शुरूआत की थी। दोनों एक ढाई वर्षीय बेटी जीवा के माता पिता भी हैं। साक्षी को अक्सर स्टेडियम में धोनी की हौसला अफजाई करते देखा जाता है। धोनी इस समय अगले महीने शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications