IPL 2020 - एम एस धोनी बिना क्राउड के अपना आईपीएल करियर नहीं खत्म कर सकते हैं - माइकल वॉन

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा और एम एस धोनी का परफॉर्मेंस भी इस सीजन अच्छा नहीं रहा। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि शायद धोनी अब आईपीएल से भी संन्यास ले लें, हालांकि उन्होंने इन बातों को नकार दिया है। वहीं माइकल वॉन के मुताबिक धोनी क्राउड के सामने ही संन्यास लेंगे।

Ad

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से जब पूछा गया कि क्या येलो जर्सी यानी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह आपका आखिरी मैच है। इस पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि निश्चित रूप से नहीं। इस बयान से महेंद्र सिंह धोनी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अगले साल भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे।

बिना फैंस के एम एस धोनी संन्यास नहीं ले सकते - माइकल वॉन

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

माइकल वॉन के मुताबिक एम एस धोनी बिना फैंस के संन्यास नहीं ले सकते हैं। उन्होंने क्रिकबज्ज पर बात करते हुए कहा,

Ad
अगर आईपीएल का आयोजन अगले साल यूएई में फिर से होता है जिसके बारे में कयास लग रहे हैं कि ऐसा ही होगा तो फिर धोनी को एक साल और खेलना पड़ेगा। वो अपना आईपीएल करियर ऐसे मुकाम पर नहीं खत्म कर सकते हैं जब मैदान में कोई भी फैन ना हो। उन्हें कम से कम एक मुकाबला तो खेलना ही होगा। वो बिना फैंस के संन्यास नहीं ले सकते। अगर कोई एक प्लेयर है जो खचाखच भरे स्टेडियम में विदाई का हकदार है तो वो धोनी हैं। अगर वो नहीं खेल सकते हैं तो उन्हें गायब हो जाना चाहिए और बिना किसी को बताए अचानक संन्यास का ऐलान कर देना चाहिए, जैसा उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया है।

इस आईपीएल सीजन कई खिलाड़ियों को एम एस धोनी की जर्सी इकट्ठा करते हुए देखा गया था। जोस बटलर और वरुण चक्रवर्ती जैसे प्लेयर्स को एम एस धोनी ने सीएसके की अपनी 7 नंबर की साइन की हुई जर्सी दी थी। इस बारे में धोनी ने कहा कि शायद सबको लगा कि मैं संन्यास ले रहा हूं इसीलिए वो मेरी जर्सी ले रहे थे।

ये भी पढ़ें: इयोन मोर्गन ने प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावनाओं को लेकर दी प्रतिक्रिया

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications