2016 एशिया कप में धोनी के साहसिक फैसले को एमएसके प्रसाद ने किया याद

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिए गए बयान पर काफी विवाद हुआ था। हालांकि तमिलनाडु स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने 2016 एशिया कप में धोनी की एक बात को लेकर काफी तारीफ की। उन्होंने बताया कि कैसे चोटिल होने के बावजूद धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच में हिस्सा लिया। प्रसाद ने वो वाकया याद करते हुए कहा कि ' देर रात जिम में ट्रेनिंग करते हुए धोनी ने वजन उठाया और अचानक से उनकी पीठ में खिंचाव आ गया वो तुरंत गिर पड़े। गनीमत रही कि जिस वजनी चीज को उन्होंने उठाया था वो उनके ऊपर नहीं गिरी। वो चल नहीं सकते थे। उन्होंने अलॉर्म बजाया तब जाकर मेडिकल टीम अंदर आई और उन्हे स्ट्रेचर पर लेकर गई। प्रसाद ने कहा तब सब लोग धोनी की चोट को लेकर काफी ज्यादा चिंतित थे और इस बात को लेकर अटकलें लगा रहे थे कि क्या धोनी अब अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं। हालांकि धोनी ने बाद में वो मैच खेला और भारतीय टीम वो मैच जीती। आपको बता दें कुछ दिनों पहले एमएसके प्रसाद ने 2019 वर्ल्ड कप में धोनी के खेलने को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि धोनी विश्व कप में खेलने के लिए फिट नहीं हैं। इसके बाद काफी विवाद हुआ था। श्रीलंका के खिलाफ चल रही एकदिवसीय सीरीज में भी धोनी काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरे और तीसरे एकदिवसीय मैच में उन्होंने भारतीय टीम को जीत की राह दिखाई। हालांकि प्रसाद अब उस घटना को याद कर महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने काफी अच्छे से उस घटना के बारे में बताया और कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले की तैयारी कर रही थी और सभी उम्मीद कर रहे थे कि धोनी की जगह कोई और विकेटकीपर मैच खेलेगा लेकिन धोनी को पूरा विश्वास था कि वो फिट होकर मैच खेलेंगे। प्रसाद ने कहा कि यहां तक चयनकर्ताओं ने धोनी की जगह पार्थिव पटेल को बुला भी लिया था क्योंकि सिर्फ धोनी के कहने भर से उन्हें विश्वास नहीं था कि वो फिट हो जाएंगे। एशिया कप के नियम के मुताबिक किसी भी टीम को अपने खिलाड़ियों की सूची मैच शुरु होने से 24 घंटे पहले देनी होती है। प्रसाद ने कहा कि सभी को धोनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। ये पहली बार नहीं है जब धोनी के ऊपर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी उनकी क्षमता पर कई बार सवाल उठे लेकिन हर बार अपने प्रदर्शन उन्होंने सबको जवाब दिया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications