सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी, टीम ने जीता फाइनल मुकाबला; RCB के खिलाड़ी की तूफानी पारी गई बेकार 

सूर्यकुमार यादव की धुआंधार पारी (Photo Credit - @BCCIdomestic)
सूर्यकुमार यादव की धुआंधार पारी (Photo Credit - @BCCIdomestic)

Mumbai Beat Madhya Pradesh In SMAT 2024 Final : मुंबई ने सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई ने मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंद पर 81 रनों की नाबाद पारी खेली। जवाब में मुंबई ने इस टार्गेट को सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी की बदौलत 17.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Ad

मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी मध्य प्रदेश की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 6 रन तक ही 2 विकेट गंवा दिए थे। इस मुश्किल समय में कप्तान रजत पाटीदार ने पारी को संभाला और अकेले दम पर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। रजत पाटीदार ने 40 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 81 रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट चटकाए।

अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव की जबरदस्त बल्लेबाजी

टार्गेट का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत भी उतनी अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी 9 गेंद पर 16 रन ही बना पाए। इसके बाद अनुभवी अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने 52 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। रहाणे ने 30 गेंद पर 4 चौके की मदद से 37 रन बनाए। जबकि सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 48 रनों की धुआंधार पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद मुकाबला फंसता हुआ नजर आ रहा था। मुंबई के 129 रन तक 5 विकेट गिर गए थे लेकिन इसके बाद अथर्व अंकोलेकर और सूर्यांश शेगड़े ने टीम को जीत दिला दी। सूर्यांश ने महज 15 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 36 रन बनाकर मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications