मुंबई और न्यूजीलैंड के बीच तीन दिवसीय मैच ड्रॉ, ल्युक रोंकी ने आखिरी दिन जड़ा शतक

दिल्ली में न्यूजीलैंड और भारतीय रणजी चैंपियन मुंबई के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ रहा। हालाँकि मुंबई ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ 22 सितम्बर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है। वैसे आखिरी समय पर न्यूजीलैंड टीम में शामिल किये गए विकेटकीपर बल्लेबाज ल्युक रोंकी ने यहाँ प्रभावित किया और मैच के आखिरी दिन शतक जड़ा। तीसरे दिन मुंबई ने 431/6 से आगे खेलना शुरू किया और सिद्धेश लाड ने अपन शतक पूरा किया। उन्होंने 99 गेंदों में 100 रन बनाये और अपनी पारी में 7 छक्के लगाये। उनके शतक के बाद मुंबई ने 464/8 के स्कोर पर अपनी पारी समाप्त घोषित की और न्यूजीलैंड के ऊपर पहली पारी में 140 रनों की बढ़त ले ली। सिद्धेश लाड के अलावा दूसरे दिन मुंबई की तरफ से कौस्तुभ पवार और सूर्यकुमार यादव ने भी शतक लगाया था। अरमान जफ़र ने 69 और कप्तान आदित्य तरे ने 53 रन बनाये थे। न्यूजीलैंड की तरफ से इश सोढ़ी ने 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सैंटनर और मार्क क्रेग ने 1-1 विकेट लिया। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 24 रन के स्कोर तक उनके दो विकेट गिर चुके थे। गप्टिल 0 और सैंटनर 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। न्यूजीलैंड ने अपने निचले क्रम के बल्लेबाजों को आज दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका दिया लेकिन वो नाकाम रहे। न्यूजीलैंड की आधी टीम लीड लेने से तीन रन पहले ही पवेलियन लौट चुकी थी। हालाँकि ल्युक रोंकी ने 107 रन बनाये और जब वो आउट हुए तब टीम का स्कोर 162/6 था। यहाँ से बीजे वॉटलिंग ने 43 और टॉम लैथम ने 25 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुँचाया। न्यूजीलैंड की टीम 235 रन बनाकर ऑलआउट हुई और उनके पास 95 रनों की बढ़त थी। मैच को लेकिन यहीं पर ड्रॉ घोषित कर दिया गया। कप्तान विलियमसन और रॉस टेलर ने इस पारी में बल्लेबाजी नहीं की। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट परीक्षित वल्संगकर ने लिए। सिद्धेश लाड और विजय गोहिल ने 2-2 विकेट लिए। विशाल दाभोलकर और तुषार देशपांडे ने 1-1 विकेट लिया। स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड: 324/7 एवं 235 मुंबई: 464/8.

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications