मुरली विजय ने पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने को लेकर उठाए सवाल

Nitesh
3rd Four-Day Tour Match: South Africa A v India A - Day 2
3rd Four-Day Tour Match: South Africa A v India A - Day 2

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर मुरली विजय (Murali Vijay) ने भारतीय टीम (Indian Cricket Team) में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को जगह नहीं मिलने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय टीम में शुभमन गिल और केएल राहुल अपने आपको स्थापित कर चुके हैं लेकिन पृथ्वी शॉ अभी तक नियमित तौर पर जगह नहीं बना पाए हैं। मुरली विजय के मुताबिक पता नहीं पृथ्वी शॉ क्यों नहीं खेल रहे हैं।

पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच जुलाई, 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इस साल की शुरुआत में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में भारत के स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन इस दौरान उन्हें एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला था। फैंस को शॉ अब आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए दिखेंगे।

पृथ्वी शॉ ने इसको लेकर कहा था कि भले ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया और उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन भारतीय टीम में वापस आना और खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें काफी अच्छा लगा।

मुझे नहीं पता कि मुरली विजय क्यों नहीं खेल रहे हैं - पृथ्वी शॉ

मुरली विजय से जब पृथ्वी शॉ को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट से इस बारे में बात करना चाहिए। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वो क्यों नहीं खेल रहे हैं। टीम मैनेजमेंट से ये बात पूछा जाना चाहिए। भारत के लिए 15 सुपरस्टार खेल रहे हैं। अगर आप भारत के लिए खेल रहे हैं तो फिर आप मेरे लिए पहले से ही सुपरस्टार हैं। हालांकि स्किल के हिसाब से मैं शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ को काफी पसंद करता हूं। ये टॉप प्लेयर्स हैं। ऋषभ पंत ने भी इंडियन क्रिकेट के लिए काफी अच्छा काम किया है। मैं चाहता हूं कि वो काफी अच्छी तरह से रिकवर करें।'

Quick Links