नवजोत सिंह सिद्धू ने बनाई आवाज़-ए-पंजाब नाम की नई पार्टी, 'आप' का हाथ थामने से किया इंकार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाते हुए सभी को चौंका दिया है। पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी के सांसद रह चुके सिद्धू ने नई पार्टी का नाम आवाज़-ए-पंजाब रखा है। सिद्धू के साथ साथ इस पार्टी में एक और पूर्व भारतीय खिलाड़ी परगट सिंह भी शामिल हैं, परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इसकी औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। एक नया पोस्टर भी प्रकाशित किया गया है जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू के साथ परगट सिंह, सिमरत सिंह बैन्स और बलवंत सिंह बैन्स नज़र आ रहे हैं। इस पोस्टर में सिद्धू की नई पार्टी का नाम और स्लोगन भी लिखा हुआ है। पंजाबी में लिखे इस स्लोगन का अर्थ है, “पंजाब को बरबाद करने वालों के ख़िलाफ़ हम उठाएंगे आवाज़।“

Ad

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सिद्धू सभी राजनीतिक दलों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। बीजेपी के पूर्व सांसद ने पार्टी से इस्तीफ़ा देते हुए सभी को चौंका दिया था, ऐसा माना जा रहा था कि सिद्धू आम आदमी पार्टी के साथ जा सकते हैं। भारतीय कांग्रेस पार्टी भी नवजोत सिंह सिद्धू को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए डोरे डाल रही थी, लेकिन सिद्धू ने न आप का दामन थामा और न ही कांग्रेस की शरण में गए। ऐसा माना जा रहा है कि सिद्धू के इस फ़ैसले के पीछे उनकी पत्नी जिनका नाम भी नवजोत ही है, उनका हाथ है। परगट सिंह फ़िलहाल विधायक हैं और उनके साथ पार्टी संगठित करने से सिद्धू को विधानसभा चुनाव में फ़ायदा मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। आवाज़-ए-पंजाब नाम की ये पार्टी बनने के बाद पंजाब की राजनीति काफ़ी गर्म हो गई है, क्योंकि सिद्धू एक जाने माने चेहरे के साथ आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय भी हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications