बदलते समय के साथ-साथ लोगों की मानसिकता में भी बदलाव आया है। समलैंगिक विवाह इन दिनों लोकप्रिय हो गया है। महिलाएं भी अन्य महिलाओं के प्रति आकर्षित हो रही हैं और एक दूसरे से प्यार कर रही हैं। नतीजतन, वे एक दूसरे के साथ शादी करने और समाज में एक खुशहाल जीवन जीने की योजना बनाते हैं। यहां एक ऐसा युगल है जिसने दो अलग-अलग देशों से एक साथ शादी की है।ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से प्रेम विवाह करके सनसनी मचा दी है। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर हेली जेन्सेन ने ऑस्ट्रेलिया की निकोला हैनकॉक से पिछले हफ्ते शादी की।हेली जेन्सेन न्यूज़ीलैंड की एक दिग्गज क्रिकेटर हैं। महिला बिग बैश लीग के पहले दो सत्रों में वह मेलबर्न स्टार्स की ओर से कई मैच खेल चुकी हैं।वहीं दूसरी ओर उनकी हमसफ़र निकोला हैनकॉक एक ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी हैं जो टी 20 लीग में 'टीम ग्रीन' का प्रतिनिधित्व करती है। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी के संबंध में एक आधिकारिक घोषणा की। दोनों क्रिकेटरों ने ट्विटर पर शादी समारोह से एक पोस्ट किया।From #TeamGreen, congratulations to Stars bowler Nicola Hancock who married her partner Hayley Jensen last weekend! 💍 pic.twitter.com/QvWb7Ue0Qx— Melbourne Stars (@StarsBBL) April 18, 2019जेन्सेन एक लोकप्रिय खिलाड़ी हैं उन्होंने वर्ष 2015 में मेलबर्न क्रिकेट क्लब के लिए शतक लगाया था। ऐसा कीर्तिमान रचने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बनीं थी ।कुछ देशों में समलैंगिक विवाह कानूनी तौर पर अवैध होता है मगर न्यूजीलैंड में सम लैंगिक विवाह साल 2013 से कानूनी तौर पर वैध है। न्यूज़ीलैंड हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ने 17 अप्रैल 2013 को समान लिंग विवाह के लिए एक विधेयक पारित किया था और अंत में इसे मंजूरी दे दी गई थी।यह विवाह कई मायनों में विशेष है। यह दो क्रिकेटरों का प्रेम विवाह है, जो कि समलैंगिक हैं और दोनों अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करती हैं।Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं