न्यूजीलैंड के कोच ने अपने खिलाड़ियों को हालात के मुताबिक खुद को ढालने की दी सलाह

भारत के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड की टीम का एक दल भारत पहुंच चुका है। भारत के लिए रवाना होने से पहले ही न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी यहां के परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल लें नहीं तो परिणाम नकारात्मक होंगे। भारत रवाना होने से पहले माइक हेसन ने कहा था कि भारतीय टीम का भारत में रिकॉर्ड काफी अच्छा है इसलिए आपको काफी अच्छा खेल दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि ' पिछले 2 या 3 सालों में घरेलू सरजमीं पर उनका रिकॉर्ड काफी बढ़िया रहा है। वहां आपको बेहतरीन खेल दिखाना होगा नहीं तो असफलता ही हाथ लगेगी। हमारे लिए ये जरुरी है कि हम परिस्थितियों के हिसाब से खुद को जल्द से जल्द ढाल लें'। न्यूजीलैंड की टीम के 9 खिलाड़ी भारत पहुंच चुके हैं। जबकि 6 खिलाड़ी न्यूजीलैंड ए की टीम से चुने जाएंगे जो कि इस समय भारत दौरे पर ही हैं। माइक हेसन ने न्यूजीलैंड ए के भारत दौरे को लेकर खुशी जताई और कहा कि इससे उनकी टीम को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि ' न्यूजीलैंड ए टीम के भारत दौरे की सबसे अच्छी बात ये है कि खिलाड़ी पहले से ही भारत में हैं। वो परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल चुके हैं'। उन्हे यहां की परिस्थितियों के बारे में अच्छे से पता होगा। माइक हेसन ने कहा कि कप्तान केन विलियमस्न समेत सभी खिलाड़ियों को चुनौती पर खरा उतरना होगा। हमारे पास काफी सीनियर खिलाड़ी हैं और हमें उनसे काफी उम्मीद है। गौरतलब है भारतीय टीम ने श्रीलंका को टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला में बुरी तरह हराया था। भारतीय टीम ने उस दौरे पर सभी 9 मैच जीते थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया को एकदिवसीय श्रृंखला में 4-1 से शिकस्त दी थी। जबकि टी20 श्रृंखला 1-1 से बराबर रही थी। दोनों टीमों के बीच पहला एकदिवसीय मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications