मुंबई के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड का बढ़िया स्कोर

दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला में आज से शुरू हुए तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन आज न्यूजीलैंड ने 324/7 का बढ़िया स्कोर बनाकर अपनी पारी घोषित की। गौरतलब है कि 22 सितम्बर से भारत के खिलाफ कानपुर में होने वाले पहले टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को रणजी चैंपियन के खिलाफ अभ्यास का मौका दिया गया है। मुंबई ने आज टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। बलविंदर संधू ने मार्टिन गप्टिल को सिर्फ 15 रनों पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद टॉम लैथम और केन विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया और केन विलियमसन को 50 रनों पर सिन्धु ने ही आउट किया। टॉम लैथम 55 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। रॉस टेलर ने 41 और हेनरी निकोलस ने 29 रनों की पारी खेली। बीजे वॉटलिंग ने 21 रन बनाये और फिर रिटायर्ड आउट हुए। मिचेल सैंटनर ने तेज़ 45 रन बनाये और टीम को 300 के पार पहुंचाने में मदद की। मार्क क्रेग ने नाबाद 33 और इश सोढ़ी ने नाबाद 29 रन बनाये और न्यूजीलैंड ने 324 के स्कोर पर पारी समाप्त घोषित की। मुंबई के गेंदबाजों में बलविंदर सिन्धु ने 2 विकेट लिए। उनके अलावा विशाल दाभोलकर, विजय गोहिल और सिद्धेश लाड ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में मुंबई को जय बिस्टा के रूप में पहला झटका काफी जल्दी लग गया। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद अरमान जाफर ने तेज़ 24 रन बनाये और पहले दिन स्टंप्स के समय मुंबई ने 29/1 का स्कोर बना लिया था। अरमान के साथ कौस्तुभ पवार 5 रन बनाकर खेल रहे थे। मुंबई की टीम की कप्तानी आदित्य तरे कर रहे हैं और भारतीय टीम में शामिल रोहित शर्मा भी अभ्यास के लिए इस मैच में हिस्सा ले रहे हैं। अब देखना है कि कल दूसरे दिन मुंबई के बल्लेबाज, कीवी गेंदबाजों का कैसे सामना करते हैं और क्या पहली पारी में वो बढ़त लेने में कामयाब होते हैं? स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड: 324/7 (लैथम 55, विलियमसन 50, संधू 2/21) मुंबई: 29/1 (जाफर 24*, बोल्ट 1/5)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications