अनुष्का शर्मा ने झूलन गोस्वामी को दी जन्मदिन पर ख़ास बधाई

Rahul
'जन्मदिन की शुभकामनाएं चैंप' - अनुष्का शर्मा

भारतीय महिला टीम (Indian Women's Cricket Team) की पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) आज 40 वर्ष की हो गई हैं। 1982 में जन्मी झूलन गोस्वामी ने टीम इंडिया के लिए 2002 में पहला मुकाबला वनडे फॉर्मेट में खेला था। उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने उन्हें ख़ास बधाई दी है। अनुष्का शर्मा ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करते हुए झूलन का फोटो शेयर किया और लिखा कि, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं चैंप, आपको जानना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आप एक पीढ़ी को परिभाषित करने वाली क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भारत में महिला क्रिकेटरों के लिए खेल के मैदान को बराबर किया है। आपको अधिक शक्ति मिले।'

आपको बता दें कि झूलन गोस्वामी के जीवन पर जल्द ही फिल्म आने वाली है, जिसमें उनका किरदार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा निभा रही हैं। चकडा एक्सप्रेस (Chakda 'Xpress) के नाम से आने वाली इस फिल्म में झूलन गोस्वामी का निजी जीवन और उनका क्रिकेट करियर दर्शाया जायेगा। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने इंग्लैंड में इस फिल्म का शूट पूरा किया था और अब भारत के सबसे बेहतरीन मैदानों में से एक ईडन गार्डन्स में वह इस फिल्म की शूटिंग करती हुई नजर आई थी। इस दौरान कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए है जिसमें वह झूलन गोस्वामी के लुक में नजर आई थी।

Photo Courtesy : Anushka Sharma Instagram Story
Photo Courtesy : Anushka Sharma Instagram Story

झूलन गोस्वामी ने अपने क्रिकेट करियर में 12 टेस्ट, 204 एकदिवसीय और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 44 टेस्ट, 255 एकदिवसीय और 56 टी20 विकेट अपने नाम किये हैं। झूलन गोस्वामी ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इस सीरीज को भारतीय महिला टीम ने अपने नाम किया था और झूलन गोस्वामी को समर्पित किया था। उनके शानदार करियर पर क्रिकेट जगत से दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी और आज उनके जन्मदिन पर उन्हें फिर से बधाइयाँ मिल रही हैं।

Quick Links

Edited by Rahul