चोटिल पृथ्वी शॉ को मिला अपने बचपन के खास दोस्त का साथ, जल्द ठीक होने की मांगी दुआ

पृथ्वी शॉ और अर्जुन तेंदुलकर (Photo Courtesy: Instagram)
पृथ्वी शॉ और अर्जुन तेंदुलकर (Photo Courtesy: Instagram)

पिछले कुछ वक्त से अपनी बल्लेबाजी और विवादों में रहने वाले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इन दिनों चोट से परेशान चल रहे हैं। इंग्लैंड के घरेलू वनडे कप में पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर चला। उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार दोहरा शतक भी लगाया। हालांकि फील्डिंग के दौरान पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। शॉ के घुटने में चोट लगी है। इस चोट के कारण वह भारत भी लौट चुके हैं। अब उनके चोटिल होने की खबर सामने आने के बाद उनके बचपन के दोस्त और पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का साथ मिला है।

अर्जुन ने पृथ्वी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

अर्जुन तेंदुलकर ने पृथ्वी शॉ के चोटिल होने की खबर जानने के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में पृथ्वी और अर्जुन साथ में नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने बचपन की तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने पृथ्वी शॉ के लिए खास मैसेज भी लिखा है। अर्जुन ने लिखा कि ‘मजबूत बने रहो मेरे दोस्त, तुम्हारे जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं’।

अर्जुन तेंदुलकर की यह स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को अर्जुन और पृथ्वी के साथ की तस्वीर भी खूब पसंद आ रही है। अर्जुन ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें दोनों का खास याराना देखने को साफ तौर पर मिल रहा है।

आपको बता दें कि पृथ्वी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उनके खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही थी। अपने इसी फॉर्म को ठीक करने के लिए पृथ्वी ने ऑल इंग्लैंड वनडे कप में खेलने का निर्णय लिया था। उन्होंने यहां शानदार फॉर्म भी दिखाया था पर उन्हें अचानक चोट लग गई। फैंस अब यही उम्मीद कर रहे हैं कि पृथ्वी जल्द से जल्द पूरी तरह से स्वस्थ हो जाए और अपने धमाकेदार फॉर्म को जारी रखते हुए भारतीय टीम में वापसी करें।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment