स्पाइनल स्ट्रोक के बाद पहली बार बैसाखी के सहारे चला न्यूजीलैंड टीम का दिग्गज खिलाड़ी, शेयर किया भावुक वीडियो

(Photo Courtesy: Chris Cairns Instagram)
(Photo Courtesy: Chris Cairns Instagram)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) के पूर्व दिग्गज आलराउंडर और वर्ल्ड क्रिकेट के महान आलराउंडरों में से एक रहे क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। साल 2021 में जानलेवा दिल का दौरा पड़ने और फिर स्पाइनल स्ट्रोक के कारण व्हीलचेयर पर रहने वाले क्रिस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बैसाखी के सहारे धीरे-धीरे चलते नजर आ रहे हैं। क्रिस लंबे समय से बीमार चल रहे हैं हालांकि उनको चलता देख फैंस काफी खुश नजर आए।

Ad

बैसाखी के सहारे चलते नजर आए क्रिस केर्न्स

हार्ट अटैक के कुछ महीनों बाद क्रिस को आंत के कैंसर के बारे में पता चला था। हालांकि इस जानलेवा बीमारी से भी उन्होंने हार नहीं मानी और उन्होंने चमत्कारिक रूप से रिकवरी की। इस रिकवरी के दौरान ही उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से चलने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ क्रिस ने डॉक्टरों को भी धन्यवाद कहा है।

उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैप्शन में लिखा कि, ‘आज का दिन बिल्कुल अवास्तविक था। जॉन मैकलीन से मुलाकात हुई क्या प्रेरणादायक व्यक्ति है। डैज और पॉल को बहुत-बहुत धन्यवाद। दो लोग जो लोगों की जिदंगी सवांरने का काम करते हैं। दोनों चैंपियन हैं। यूं ही आगे बढ़ते रहो इंच बाय इंच।'

Ad

साल 2022 क्रिस केर्न्स के लिए बहुत भयावह बीता था। हालांकि उन्होंने इस साल कमाल की इच्छाशक्ति दिखाई और तेजी से रिकवरी किया। इस साल क्रिस को कुछ सर्जरी, रिहैबलिशेन और कीमोथेरपी से गुजरना पड़ा था। इस दौरान क्रेर्न्स सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट देते रहे।

आपको बता दें कि क्रिस केर्न्स न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के दिग्गज आलराउंरों में शुमार हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 62 टेस्ट, 215 वनडे और 2 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में क्रिस ने 3320 रन और 218 विकेट अपने नाम किए। वहीं वनडे में उन्होंने 4950 रन और 201 विकेट झटके हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications