CISF जवान ने MS Dhoni से मुलाकात की कहानी शेयर की, लिखी दिल छू लेने वाली बात

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी (Photo Courtesy : Twitter (X) Snapshots)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का क्रेज फैंस के बीच अलग लेवल पर देखने को मिलता है। महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सबसे विनम्र और शांत क्रिकेटरों में से एख माना जाता है। उनके शांत स्वभाव और विनम्रता के किस्से सोशल मीडिया पर अक्सर सामने आते हैं। हाल ही में ऐसा ही किस्सा सामने आया है। जिसमें एक सीआईएसएफ (CISF) के जवान ने धोनी से अपनी मुलाकात की कहानी साझा की है।

Ad

सीआईएसएफ जवान ने धोनी से मुलाकात की कहानी शेयर की

रांची एयरपोर्ट पर महेंद्र सिंह धोनी से वीआईपी लाउंज में मिलने वाले सीआईएसएफ जवान सतीश पांडे ने इस मुलाकात को लेकर एख लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस लेटर में सतीश ने बताया कि ‘मैं महेंद्र सिंह धोनी के गर्मजोशी से मिलने की कला और उनकी शालीन मुस्कान से दंग रह गया।’ पांडे ने धोनी से मुलाकात के दौरान पहला सवाल किया कि जीता और हार के बावजूद कैसे वह शांत रहते हैं। इस पर कैप्टन कूल का जवाब सरल पर बहुत गहरा था। मैं बस उस पल का आनंद लेता हूं। क्योंकि मुझे पता है कि यह पल जीवन में दोबारा नहीं आएगा। मैं उसे ही जीता हूं।

आपको बता दें कि सतीश पांडे की यह लेटर सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। फैंस को सतीश का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान ही एक्शन ही में नजर आते हैं। उनका जलवा आईपीएल 2023 के दिन जमकर देखने को मिला था। धोनी ने इसी साल अपनी टीम की कप्तानी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का खिताब दिलाया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी थी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications