दिनेश कार्तिक के संन्यास पर फैंस की आईं जबरदस्त प्रतिक्रियाएं, निदहास ट्रॉफी के फाइनल का हुआ जिक्र

दिनेश कार्तिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास (photo: BCCI)
दिनेश कार्तिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास (photo: BCCI)

Fans React on Dinesh Karthik Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कार्तिक ने संन्यास की घोषणा के लिए 1 जून को चुना, जो कि उनकी जन्मदिन की तारीख भी है।

Ad

कार्तिक ने संन्यास का ऐलान करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 3463 रन बनाये। कार्तिक ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2022 में टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के विरुद्ध खेला था। उसके बाद से उनकी टीम में वापसी नहीं हुई थी।

अपने करियर के दौरान कार्तिक ने कई यादगार पारियां खेलीं, लेकिन 2018 में निदहास ट्रॉफी के फाइनल में खेली उनकी मैच जिताऊ पारी आज भी फैंस के दिलों में बसी है। कार्तिक के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद फैंस उनकी इसी पारी का जिक्र करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दिनेश कार्तिक के संन्यास की घोषणा के बाद आईं प्रतिक्रियाएं

Ad

(सभी शानदार यादों के लिए दिनेश कार्तिक को धन्यवाद। भविष्य के के लिए शुभकामनाएं।)

Ad

(रिटायरमेंट की बधाई लीजेंड, दिनेश कार्तिक। धन्यवाद, डीके, इतने सालों की सभी शानदार यादों के लिए।)

Ad

(दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा कर दी है।)

Ad

(हम आपको जीवन के अगले पड़ाव के लिए शुभकामनाएं देते हैं, चाहे आप कुछ भी करें। लेकिन, हमारे लिए, आपके प्रशंसकों के लिए, आप हमेशा एक क्रिकेटर के रूप में याद किए जाएंगे। दिनेश कार्तिक वह व्यक्ति हैं जिसने कभी हार नहीं मानी।)

Ad

(सभी यादों के लिए धन्यवाद दिनेश कार्तिक। आपको रिटायरमेंट की शुभकामनाएं।)

Ad

(जन्मदिन जैसा, रिटायरमेंट डे भी वैसा। दिनेश कार्तिक को यादों के लिए धन्यवाद, भारत द्वारा खेले गए पहले टी20I में मैन ऑफ द मैच और निदाहास ट्रॉफी को न भूलें।)

Ad

(दिनेश कार्तिक ने आधिकारिक तौर पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हमेशा हमारा मनोरंजन करने के लिए डीके आपका धन्यवाद।)

Ad

(धोनी जैसे प्रतिस्पर्धी होने के बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और यही दिनेश कार्तिक की महानता है। यादों के लिए शुक्रिया डीके।)

(आपने जो बेहतरीन पारियां खेलीं, उनमें से एक। दिनेश कार्तिक क्रिकेट में एंटरटेन करने के लिए शुक्रिया। जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications