MS Dhoni की दिखी अलग दिवानगी, फीमेल फैन ने वीडियो में किया हटके काम

धोनी के साथ महिला फैन
धोनी के साथ महिला फैन (Photo Courtesy : Twitter Snapshots)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का क्रेज फैंस के बीच अलग लेवल पर देखने को मिलता है। बिना क्रिकेट के मैदान पर उतरे ही महेंद्र सिंह धोनी आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला फैन उनके पैर छुते नजर आ रही है। महिला फैन के बीच माही के लिए यह दिवानी बिल्कुल अलग लेवल पर देखने को मिली।

Ad

फीमेल फैन ने छुए माही के पैर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडयो में महेंद्र सिंह धोनी की दिवानगी अलग लेवल पर देखने को मिल रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक फीमेल फैन धोनी के पास आकर उनके पैर छुते नजर आ रही है। फीमेल फैन को ऐसा करता देख धोनी ने उससे हाथ मिलाया। पैर छूने के बाद धोनी के साथ फीमेल फैन सेल्फी भी ली। माही का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Ad

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं जब किसी फैन ने महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए हैं। इससे पहले भी क्रिकेट के मैदान पर कई फैंस माही के पैर छू चुके हैं। आईपीएल 2023 के ओपनिंग सेरेमनी के दौरान बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह ने भी महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए थे।

गौरतलब है कि धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। हालांकि इसके बावजूद भी उन्हें 45 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। धोनी एक्टिव नहीं रहने के बावजूद फैंस से मिलते जुलते रहते हैं। धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 के दौरान एक्शन में नजर आए थे। आईपीएल 2023 में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता था। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी थी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications