भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का क्रेज फैंस के बीच जमकर रहता है। फैंस अपने इस चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी धोनी की दिवानगी सातवें आसमान पर रहती है। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से हटकर हॉकी स्टेडियम (Hockey Stadium) में भारतीय महिला टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। धोनी के पहुंचने स्टेडियम पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।हॉकी इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में ओलंपिक क्वालियफायर का मुकाबला देखने पहुंचे थे। यह मुकाबला भारतीय महिला टीम और जर्मनी के बीच खेला जा रहा था। धोनी के स्टेडियम में पहुंचते ही फैंस के बीच एक अलग सा जोश देखने को मिला। View this post on Instagram Instagram Postहॉकी इंडिया ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें महेंद्र सिंह धोनी एक खास तरह के जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। धोनी को स्टेडियम में एक मोमेंटम भी दिया गया। कैप्टन कूल ने क्रिकेट की गेंद पर ऑटोग्राफ भी दिया है। माही के वीडियो में हॉकी इंडिया के महासचिव भोला सिंह भी साथ नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस धोनी का यह अंदाज देख काफी खुश है। वह इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में ऋषभ पंत की बहन की सगाई में भी पहुंचे थे। उनकी उस वक्त की भी तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी की कप्तानी में ही उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल आईपीएल चैंपियन बनी थी।