चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) न केवल खेल की दुनिया के सबसे बड़े आइकन में से एक हैं, बल्कि उन्हें जमीन से जुड़ा इंसान भी माना जाता है। भारत के महान कप्तान ने हाल ही में अपने फैन के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर उसे बड़ा सरप्राइज दिया।इंस्टाग्राम पर सामने आये इस वीडियो में धोनी को बर्थडे बॉय के पीछे खड़े होकर बर्थडे सांग गाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद फैन धोनी को सबसे पहले केक खिलाने के लिए उन्हें आगे बुलाता है, लेकिन धोनी उसे अपने एक दोस्त को पहले केक खिलाने के लिए बोलते हैं। फिर धोनी भी केक खाते हैं और फिर बर्थडे बॉय के हाथों को पीछे से पकड़कर अपने दोस्त को उसके चेहरे पर केक लगाने को बोलते हैं।सेलिब्रेशन के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सबको पूछते हैं कि आप सभी ने एन्जॉय तो किया ना? इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद जा रहा है।आप भी देखें यह वीडियो: View this post on Instagram Instagram Postक्रिकेट की बात करें, तो 42 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर आईपीएल 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं। आगामी सीजन के लिए 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन होगा, जिसमें सीएसके बची हुई पर्स मनी के साथ कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को खरीदकर टीम में शामिल करना चाहेगी।"धोनी एक बल्लेबाज के रूप में वह शीर्ष पर थे" - मुथैया मुरलीधरनश्रीलंका के पूर्व स्पिन जादूगर मुथैया मुरलीधरन ने एमएस धोनी की बल्लेबाजी और टीम के लिए दिए उनके बलिदान की सराहना की। उन्होंने रांची में जन्मे क्रिकेटर को वर्ल्ड क्रिकेट के शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार किया। आईपीएल में धोनी की कप्तानी में खेल चुके मुरलीधरन ने हाल ही में जियो सिनेमा में उनके बारे में बात करते हुए कहा,लोग धोनी को केवल एक कप्तान के रूप में देखते हैं, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में वह शीर्ष पर थे। वह इतने अच्छे खिलाड़ी थे और जब उन्होंने खेलना शुरू किया तो कोई भी अन्य खिलाड़ी उनके जैसा नहीं खेल सका, क्योंकि वह इतने खतरनाक ढंग से खेलते थे। फिर अपनी कप्तानी के कारण वह थोड़ा नरम हो गए और वह जानते थे कि टीम के लिए मैच कैसे खत्म करना है।