MS Dhoni ने जीता फैन का दिल, टीशर्ट से साफ की बाइक फिर दिया ऑटोग्राफ, देखें वीडियो

(Photo Courtesy: CSK Fan Club Twitter)
(Photo Courtesy: CSK Fan Club Twitter)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को देखने के लिए उनके फैंस हमेशा बेचैन रहते हैं। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी धोनी का क्रेज और उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। इसके उलट अब फैंस का क्रेज और भी बढ़ गया है। महेंद्र सिंह धोनी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं और हर दिन किसी न किसी तरह फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हाल ही में धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने एक फैन का दिल जीत लिया है।

Ad

सीएसके फैन क्लब ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपने एक फैन के सुपर बाइक पर ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी ने इस वीडियो में ब्लैक कलर की टीशर्ट और ब्लैक जींस पहन रखी है। वहीं धोनी ने फैन के बाइक पर ऑटोग्राफ देने से पहले उसे अपने टीशर्ट से साफ किया वहीं इसके बाद उन्होंने अपना ऑटोग्राफ बाइक पर दिया। धोनी के इस अंदाज ने फैन को खुश कर दिया।

Ad

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन का दिल ऑटोग्राफ के जरिए दी है। इससे पहले उन्होंने कुछ समय पहले अपने एक फैन के कार के अंदर ऑटोग्राफ दिया था। उस समय भी धोनी ने बेहद खास अंदाज में कार के अंदर गए और उसके पीछे की सीट के हैंड रेस्ट पर ऑटोग्राफ दिया था।

गौरतलब है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में ही आईपीएल 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स को जिताया था। चेन्नई ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया था। फैंस के लिए अच्छी बात है यह है कि धोनी आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications