एमएस धोनी ने ऑनलाइन नीलामी में खरीदी लैंड रोवर 3 विंटेज कार

Photo - BCCI/IPL & Big Boys Toyz Instagram
Photo - BCCI/IPL & Big Boys Toyz Instagram

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बाइक्स और गाड़ियों का बेहतरीन लगाव है उन्होंने रांची के अपने घर में मोटरसाइकिल और गाड़ियों का एक जमावड़ा भी लगाया है जो काफी दर्शनीय है उनके पास पुरानी से पुरानी गाड़ी और बाइक और लेटेस्ट कलेक्शन मौजूद हैं कई बार एमएस धोनी को सड़क पर खुद ही गाड़ी और बाइक चलाते हुए देखा गया तो साथ ही वह अपने वाहनों की सर्विस भी खुद करते हुए नजर आते हैं हाल ही में एमएस धोनी ने 19 दिसंबर को विंटेज और क्लासिक कारों की ऑनलाइन नीलामी में एक क्लासिक लैंड रोवर 3 की राशी में खरीदा है।

Ad

इस ऑनलाइन नीलामी का आयोजन बिग बॉय टॉयज़ द्वारा किया गया था। कंपनी के मुताबिक नीलामी में भारत की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था। मनीकंट्रोल डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉय टॉयज़ ने नीलामी के लिए 19 विशेष कारों की सूची प्रदर्शित की, जिसमें रोल्स रॉयस, कैडिलैक, ब्यूक, शेवरले, लैंड रोवर, ऑस्टिन, मर्सिडीज-बेंज और अन्य की कारें शामिल हैं। कारों को गुड़गांव के फ्लैगशिप शोरूम में प्रदर्शित किया जा रहा था।

इस दौरान एमएस धोनी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने नीलामी में भाग लिया और अपने लिए लैंड रोवर 3 की विंटेज कार खरीदी थी। लैंड रोवर 3 को इसकी व्यापक विरासत के कारण इतिहास में एक विशेष स्थान माना जाता है। लैंड रोवर 3 में 1970 से 1980 के दशक के मध्य तक 2.25-लीटर इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स था।

चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान एमएस धोनी कारों और बाइक के अपने प्यार के लिए जाने जाते हैं और उनके पास दोनों बेहतरीन कलेक्शन है। उनके चार पहिया वाहनों में एक मर्सिडीज-बेंज जीएलई, एक ऑडी क्यू7 और एक जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक शामिल हैं। जहां तक बाइक्स का सवाल है, उनके पास एक कॉन्फेडरेट हेलकैट X32, एक Yamaha RD350, एक हार्ले-डेविडसन फैटबॉय, एक BSA गोल्डस्टार, एक कावासाकी निंजा ZX14R और एक कावासाकी निंजा H2 है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications