‘कदर करो हमारी खामोशी की...’, हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

India v Pakistan - ICC Cricket World Cup 2019
हरभजन सिंह

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब एक्टिव रहते हैं। फैंस को भी इन चहेते सितारों की आए दिन के पोस्ट खूब पसंत आते हैं। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एक क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया है। हरभजन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हरभजन अपने इस वीडियो में क्या कहना चाह रहे हैं अभीतक यह साफ नहीं हुआ है।

हरभजन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

भारतीय टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी हरभजन सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हरभजन सिंह एक शायरी बोल रहा है। हरभजन ने अपने इस वीडियो में कहा कि ‘कदर करो हमारी खामोशी की हम तुम्हारी औकात छुपाए बैठे हैं’। हरभजन सिंह ने अपने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि कुछ सीधी बाते जो बहुत लोगो पर लागू होती है। समय आने पर सब बताया जाएगा। हरभजन इस वीडियो में क्या कहना चाह रहे हैं अभी यह साफ नहीं है। हालांकि उन्होंने कैप्शन में कहा है कि समय आने पर सब बताया जाएगा।

हरभजन ने इस वीडियो के अलावा भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में मिली जीत के ट्विटर पोस्ट को भी रिट्वीट किया है। उस ट्वीट में भारत के उन क्रिकेटर्स के प्रदर्शन की चर्चा की गई थी जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था।

आपको बता दें कि हरभजन सिंह भारत के दिग्गज स्पिनर रह चुके हैं। हालांकि संन्यास के बाद से हरभजन सिंह अभी कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। हरभजन सिंह के कमेंट्री भी लोगों को खुब पसंद आती है। फैंस हरभजन को सुनना काफी पसंद करते हैं। कमेंट्री के अलावा हरभजन बतौर क्रिकेट एक्सपर्ट भी काम करते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और आए दिन कुछ न कुछ नया पोस्ट करते रहते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now