12 हजार मोतियों से थाला के लिए बनाया गिफ्ट, MS Dhoni से हुई हरियाणा के इस कपल खास मुलाकात

महेंद्र सिंह धोनी से मिला हरियाणा का कपल (फोटो क्रेडिट - सोशल मीडिया)
महेंद्र सिंह धोनी से मिला हरियाणा का कपल (फोटो क्रेडिट - सोशल मीडिया)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के मौके पर करोड़ों फैंस और कई क्रिकेट दिग्गजों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। महेंद्र सिंह धोनी इस बार अपने जन्मदिन पर अपने होम टाउन रांची में ही मौजूद थे। इस दौरान कई प्रशंसक उनसे मिलने के लिए उनके फॉर्महाउस के पास इकठ्ठा हुए नजर आएं। हालांकि धोनी से सभी फैंस नहीं मिल पाएं पर हरियाणा से आए एक कपल ने धोनी से मुलाकात की। धोनी से मुलाकात के बाद इस कपल की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Ad

हरियाणा के कपल ने की धोनी से मुलाकात

हरियाणा के पानीपत से रांची पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी के एक जबरा फैन ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने धोनी से मुलाकात के लिए एक बेहद खास गिफ्ट उनके बर्थडे के लिए तैयार किया था। दरअसल, इस कपल ने 12 हजार मोतियों से धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में एक तस्वीर बनाई थी। इस तस्वीर के के नीचे धाला लिखा हुआ था। वहीं धाला के हर अक्षर में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा अबतक जीते गए पांचों आईपीएल खिताब का साल लिखा हुआ था।

हालांकि धोनी से मिलने के लिए इस कपल को पूरे दिन का समय लगा। कपल ने बताया कि बर्थडे के दिन धोनी दो बार फॉर्महाउस गए। पहली बार धोनी ने खुद इनसे कहा कि वह गिफ्ट रख दें मैं इसे अंदर ले लूंगा। पर कपल ने धोनी से इंकार करते हुए कहा कि वह यह गिफ्ट अपने हाथों से ही देंगे। इसके बाद शाम को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इस जबरा कपल फैन को फॉर्महाउस के अंदर बुलाया और उनसे करीब 5 मिनट तक बात कर उनका गिफ्ट लिया। कपल ने यह भी बताया कि धोनी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव भी धोनी से मिलने पहुंचे थे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications