भारतीय महिला टीम की कप्तान ने बढ़ाया देश का गौरव, BBC की अहम लिस्ट में हुईं शामिल

India v Australia - T20 Series: Game 4
हरमनप्रीत कौर ने बढ़ाया देश का गौरव

भारतीय महिला क्रिकेट (Indian Womens Cricket) आज अपनी पहुंच का कोई मोहताज नहीं है। पुरुषों की तरह महिला क्रिकेट को भी फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। भारतीय महिला क्रिकेट के इस बड़े बदलाव में टीम की वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का अहम योगदान रहा है। हरमनप्रीत कौर के इसी योगदान और उनके शानदार खेल को देखते हुए उन्हें प्रतिष्ठित बीबीसी 2023 की 100 प्रतिभावान महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है।

Ad

हरमनप्रीत कौर मैदान के अंदर और मैदान के बाहर लगातार लड़कियों को खेल में अपना सपना पूरा करने के लिए प्रेरित करती रही हैं। भारतीय महिला टीम की कप्तान ने भारत को अपने दम पर कई यादगाई जीत दिलाई है। उनके इसी शानदार प्रतिभा को देखते हुए साल 2017 में उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा गया था। अब बीबीसी के 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में उनका शामिल होना भारत के लिए गर्व की बात है।

दरअसल, बीबीसी 100 महिलाओं की सूची विभिन्न क्षेत्रों से बनाता है जो जलवायु परिवर्तन समेत अलग-अलग कामों के जरिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हरमनप्रीत कौर के अलावा इसमें मिशेल ओबामा और अमल क्लूनी जैसे दिग्गजों का नाम शामिल हैं।

हरमनप्रीत कौर महिला बिग बैश लीग में भी खेलती हैं। यहां वह मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलते नजर आती हैं। इस टीम को हरमन के अनुभव और प्रतिभा का काफी फायदा होता है। बिग बैश लीग के अलावा भारत में होने वाले महिला प्रीमियर लीग में हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस की कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने 2023 पहले महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया था।

आपको बता दें कि बीबीसी 100 के पहले इसी साल टाइम 100 नेक्सट में भी हरमनप्रीत कौर ने अपनी जगह बनाई थी। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी थी। उस समय टाइम पत्रिका ने यह कहा था कि भारतीय महिला टीम की कप्तान ने अपनी आक्रमकता और हुनर से महिला क्रिकेट को दुनिया का सबसे मूल्यवान खेल संपतियों में से एक में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications