भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का क्रेज पूरी दुनिया में जमकर है। हर क्रिकेट फैंस धोनी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आता है। धोनी से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए फैंस हर दिन सोशल मीडिया के चक्कर काटते हैं। ऐसे में अगर कोई लकी फैन सामने से धोनी से मिल ले तो उसका सपना सच होने जैसा पल बन जाता है। हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल (Harleen Deol) का सपना सच हुआ जब उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से हुई।भारतीय महिला क्रिकेट हरलीन देओल ने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है। हरलीन ने महेंद्र सिंह धोनी से मिलने की तस्वीर भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। हरलीन ने धोनी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए खास कैप्शन भी माही के लिए लिखा है।कैप्टन कूल के लिए हरलीन देओल ने लिखा कि ‘यह पल एक सपने जैसा था। अपने आइडल के साथ बिताए हर मिनट के लिए मुझे काफी खुशी है। भारत में इस समय कड़ाके की ठंड है पर ये मेरा कैप्टन कूल मोमेंट है। एक खिलाड़ी के रूप में मैं आपको अपना आदर्श मानती हूं लेकिन अब आपसे मिलने के बाद एक व्यक्ति के रूप में भी आपको अपना आदर्श मानूंगी। अभी भी मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने आपसे मुलाकात की है।’ View this post on Instagram Instagram Postहरलीन देओल का यह पोस्ट और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है। फैंस इस तस्वीर में धोनी के व्यक्तित्व की जमकर तारीफ कर रहे हैं।आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। धोनी की कप्तानी में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया था।