वीरेंदर सहवाग ने IPL नीलामी में 5 सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया

पहले दिन 161 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी
पहले दिन 161 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी

आईपीएल (IPL 2022) का ऑक्शन आज से शुरू हो रहा है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली नीलामी में 600 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। सभी की निगाहें देश-विदेश के दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी, जिनपर फ्रैंचाइज़ी ज्यादा से ज्यादा बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल करना पसंद करेंगी। इन खिलाड़ियों में सबसे ऊपर डेविड वॉर्नर, इशान किशन, श्रेयस अय्यर का नाम चल रहा है लेकिन टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से पहचाने गए वीरेंदर सहवाग (Virendra Sehwag) ने 5 भारतीय खिलाड़ियों का अनुमान लगाया है, जो इस बार आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे बिकेंगे।

वीरेंदर सहवाग ने आईपीएल ऑक्शन की पूर्व संध्या से पहले अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस बार सबसे महंगे बिकने वाले 5 भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं। उन्होंने इस सन्दर्भ में कहा है कि, 'मैंने आईपीएल नीलामी के लिए भी कुछ पॉइंट्स बनाए हैं, जो मैंने आपके साथ साझा करने के बारे में सोचा है। मैंने 5 ऐसे भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया है जो नीलामी के दौरान सबसे महत्वपूर्ण होंगे और शायद सबसे महंगे बिकेंगे। पहले नंबर पर शिखर धवन हैं फिर शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर युजवेंद्र चहल और 5वें नंबर पर इशान किशन हैं।'

पहले दिन 161 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी। ऑक्शन में सबसे ज्यादा राशि पंजाब किंग्स (72 करोड़) के पास बची हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास 68 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 62 करोड़, लखनऊ सुपरजायंट्स के पास 59 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 57 करोड़, गुजरात टाइटंस के पास 52 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के पास 48-48 करोड़ और दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम 47.5 करोड़ रूपये बचे हैं।

अगर बेस प्राइस की बात करें तो 48 खिलाड़ियों ने अपना अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ और 34 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1 करोड़ है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now