दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर बदमाशों ने किया हमला, 5-6 लोगों के खिलाफ हुई FIR दर्ज

Photo Courtesy : Delhi Capitals Twitter
Photo Courtesy : Delhi Capitals Twitter

आईपीएल (IPL 2022) के लिए सभी टीमें मुंबई पहुँच चुकी है और सभी टीमों के कई खिलाड़ियों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) भी आगामी सत्र के लिए तैयारियों में जुटी हुई है, लेकिन इस दौरान पार्किंग में खड़ी टीम की बस पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया है। लोकल पुलिस के अनुसार दिल्ली टीम की बस पर 5-6 लोगों ने हमला किया, जिसके चलते उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

Ad

आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई के ताज पैलेस होटल में रुकी है। टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग और गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स टीम के साथ जुड़ चुके हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ियों को टीम के बायो-बबल से जुड़ने से पहले तीन दिन का अनिवार्य क्वारंटाइन बिताना पड़ेगा। इस दौरान दिल्ली टीम की बस पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की चार अलग-अलग धाराओं (143,147,149,427) के तहत FIR दर्ज की है। पांच से छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने दिल्ली टीम को एक सहायक कोच के रूप में ज्वाइन किया है। 40 वर्षीय खिलाड़ी रिकी पोंटिंग (मुख्य कोच), प्रवीण आमरे (सहायक कोच), अजीत अगरकर (सहायक कोच) और जेम्स होप्स (गेंदबाजी कोच) पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं और शेन वॉटसन के जुड़ने के साथ ही टीम को काफी मदद मिलेगी।

शेन वॉटसन ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम करने के लिए उत्सुकता जाहिर की और साथ ही कहा कि उनका पूरा प्रयास टीम को पहला आईपीएल ख़िताब दिलाने पर होगा। आईपीएल में शेन वॉटसन के नाम 145 मैचों में 3874 रन और 92 विकेट दर्ज हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications