IPL 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े 3 दिग्गज खिलाड़ी

Rahul
Photo Courtesy : Delhi Capitals Twitter
Photo Courtesy : Delhi Capitals Twitter

मुंबई और पुणे के मैदानों में होने वाले आईपीएल (IPL 2022) के लिए सभी टीमें अभ्यास में जुट गई है। कई टीमों के देश-विदेश के दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के बायो-बबल से जुड़ चुके है, तो कुछ क्वारंटाइन में समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया (Team India) के तीन दिग्गज खिलाडी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw), शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम को मुंबई के ताज पैलेस होटल में ज्वाइन किया है। इसकी जानकारी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है।

दिल्ली कैपिटल्स में मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का नाम भी शामिल था। साथ ही मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को 10 करोड़ से ज्यादा राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया, तो टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव भी आगामी सीजन में दिल्ली टीम का हिस्सा होंगे और अब यह तीनों खिलाड़ी मुंबई पहुँच चुके हैं। जहाँ दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ेंगे और फिर ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेंगे।

CHECKED IN 🎒 ↩️3️⃣ more DC stars arrive ahead of #IPL2022 🤩#YehHaiNayiDilli @TajMahalMumbai https://t.co/PyKztkJrpq

दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर बदमाशों ने किया हमला

आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई के ताज पैलेस होटल में रुकी है। इस दौरान दिल्ली टीम की बस पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की चार अलग-अलग धाराओं (143,147,149,427) के तहत FIR दर्ज की है। पांच से छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 मार्च को खेलेगी। जबकि आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले के साथ होगी।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment