IPL 2023: पूर्व भारतीय दिग्गज ने CSK के इस खिलाड़ी को बताया सूर्यकुमार यादव का प्रतिद्वंदी

दुबे ने IPL 2023 में 157.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाएं है
दुबे ने IPL 2023 में 157.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाएं है

इस आईपीएल (IPL 2023) में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), रिंकू सिंह (Rinku Singh), जैसे खिलाड़ी की तो खूब चर्चा की जा रही है और जानकार उन्हें आईपीएल के बाद सीधे टीम इंडिया (Indian Cricket Team) में भेजने को बात कर रहे हैं। मगर इन युवा खिलाड़ीयों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे (Shivam Dube) ने भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खिंंचा है।

हाल ही में पूर्व भारतीय खिलाड़ी और IPL में कमेंटेटर के रूप में कार्यरत आकाश चोपड़ा ने भी शिवम दुबे की खूब तारीफ की है, और उन्हें भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव का प्रतिद्वंदी बताया है। चोपड़ा ने दुबे के इस सीजन छक्के मारने की क्षमता को भी खूब सराहा है।

दुबे को टीम इंडिया में करें शामिल - आकाश चोपड़ा

जिओ सिनेमा के IPL विशेषज्ञ चोपड़ा के साथ एक इंटरेक्शन के दौरान, हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा शिवम दुबे के एक सवाल पर पूर्व भारतीय ओपनर ने इस खिलाड़ी का समर्थन करते हुए कहा कि वो सिर्फ अपनी बल्लेबाजी के आधार पर भारतीय टीम में वापसी करें। चोपड़ा ने आगे इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर तरफदारी की और कहा,

यह बहुत अच्छा नाम है, सच्चाई कहूँ तो, मुझे उनके बैटिंग करने के तरीके पसंद आए। अगर भारत इस तरह का टी20 क्रिकेट खेलने की सोच रहा है तो शिवम दुबे को शामिल करना चाहिए, क्योंकि वह छक्के मार रहे हैं। शायद वह अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन छक्के मार रहे हैं। तो उसे भी उस सूची में जोड़ दें।

चोपड़ा ने दुबे की छक्के मारने की क्षमता की भी बात की और कहा,

पूर्ण रूप से उन्होंने इस सीजन कुल 30 छक्के मारे हैं, जो कि ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसी के बराबर हैं। दुबे ने इन छक्कों को हर 7.7 गेंदों में मारा है, जो इस सीजन में सभी भारतीय बल्लेबाजों के बीच सबसे अच्छा है।

बता दें कि इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी फॉर्म से इस सीजन सीएसके के बल्लेबाजी क्रम को बहुत मजबूती प्रदान की है, और अब तक बाकी बल्लेबाजों से ज्यादा प्रभावी दिखे है। सीएसके के प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने में दुबे एक मुख्य कड़ी रहे है। उन्होंने अब तक खेले 12 मैचों में 363 रन बनाएं है।

Quick Links

Edited by Rahul